Breaking News
UP News:विश्व रक्तदाता दिवस पर कैंसर संस्थान में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त हुआ एकत्र यूपी न्यूजः जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार 15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें, लखनऊ से पहुंचेगी पहली उद्घाटन फ्लाइट यूपी न्यूजः खाद्य प्रसंस्करण में उत्तर प्रदेश बना देश का नंबर-1 राज्य, 3.5 लाख से अधिक इकाइयों के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि टीबी मुक्त अभियान में तेजी लाने के निर्देश, हाई रिस्क गांवों में तुरंत लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर आजमगढ़ में सीएम योगी का बड़ा संदेश: अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई, कहा- बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं
15 Best News Portal Development Company In India

लाल डिग्गी बदहाल, मेयर सख्त: 15 दिन में काम शुरू नहीं तो टेंडर रद्द

SHARE:

अयोध्या, 24 अप्रैल। शहर के बीचों-बीच स्थित संध्या सरोवर (लाल डिग्गी) की हालत देखकर नगर निगम सख्त हो गया है। शुक्रवार सुबह ‘नगर की सरकार, आपके द्वार’ अभियान के तहत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। गंदगी, जलकुंभी और पानी की कमी मिलने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साफ कहा गया—अब लापरवाही नहीं चलेगी।


अयोध्या का लाल डिग्गी सरोवर जहां गंदगी के बीच सफाई अभियान चल रहा है..!
सुबह 7:15 बजे पुलिस लाइन तिराहा से टीम निकली। पुष्पराज चौराहे के पास नाली की सफाई चल रही थी, लेकिन काम की रफ्तार पर सवाल खड़े हुए। शहीद फौव्वारा पर अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने को कहा गया। वीर सावरकर की प्रतिमा की टेढ़ी छतरी पर मेयर ने नाराजगी जताई और उसे तुरंत ठीक करने को कहा। पार्क में गंदगी देखकर साफ-सफाई और फौव्वारा चालू करने के निर्देश दिए गए।
कोयला गली में जल निकासी की पोल खुली। नाले के चेंबर में पटिया गिरी मिली। अधिकारियों को फटकार लगी। इसके बाद जब टीम संध्या सरोवर पहुंची तो हाल और खराब मिला। पानी कम, चारों तरफ गंदगी और जलकुंभी फैली हुई। मौके पर ही मोटर चलाकर गंदा पानी हटाने का आदेश दिया गया। साथ ही सीवर से जोड़ने, डायवर्जन कैनाल चालू करने और नई लाइन डालने के निर्देश दिए गए।
आचार्य नरेंद्रदेव पार्क में अतिक्रमण देखकर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। साफ कहा—अतिक्रमण तुरंत हटे। पार्क के सुंदरीकरण का टेंडर पहले ही हो चुका है। अब 15 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो टेंडर रद्द होगा। महापौर ने शहीद स्मारक को खास तरीके से सजाने को भी कहा।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय के अनुसार पुलिस लाइन नाले की शुरुआत से अंत तक सफाई होगी। जल निकासी ठीक करने के लिए नया लेआउट सर्वे भी कराया जाएगा।
पेयजल पर राहत, लेकिन निगरानी जारी-घर-घर पहुंच रहे पानी की जांच में राहत मिली है। टीडीएस 321 और पीएच 7.03 मिला, जो मानक के भीतर है। पानी में क्लोरीन भी सही मात्रा में पाया गया। गर्मी को देखते हुए साफ निर्देश हैं—क्लोरीन की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए।
आज होगा खास सत्र-शनिवार को गांधी सभागार में नगर निगम का विशेष सत्र होगा। इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी। महिला पार्षद अपने सुझाव रखेंगी और आगे की जरूरतों पर बात होगी।
असर क्या होगा-अब मामला सिर्फ निरीक्षण तक नहीं रहेगा। सीधे कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अगर आदेशों पर काम हुआ तो लाल डिग्गी की तस्वीर बदल सकती है। पार्क ठीक होंगे, नाले साफ होंगे और जलभराव कम होगा। लेकिन अगर फिर ढिलाई हुई, तो टेंडर रद्द और सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई