Breaking News
15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें, लखनऊ से पहुंचेगी पहली उद्घाटन फ्लाइट यूपी न्यूजः खाद्य प्रसंस्करण में उत्तर प्रदेश बना देश का नंबर-1 राज्य, 3.5 लाख से अधिक इकाइयों के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि टीबी मुक्त अभियान में तेजी लाने के निर्देश, हाई रिस्क गांवों में तुरंत लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर आजमगढ़ में सीएम योगी का बड़ा संदेश: अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई, कहा- बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं बीएचयू में बुजुर्गों के लिए बन रहा अत्याधुनिक सेंटर, सीएम योगी ने किया निरीक्षण लखनऊ के 14 शहरी स्वास्थ्य केंद्र बने पॉलीक्लिनिक, अब घर के पास मिलेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं
15 Best News Portal Development Company In India

राजनीति के मजबूत स्तंभ थे हेमवती नंदन बहुगुणा-सीएम योगी 

SHARE:

हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती: सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बताया राजनीति का मजबूत स्तंभ

लखनऊ, 25 अप्रैल।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने योजना भवन स्थित बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि बहुगुणा भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे और उनका योगदान आज भी याद किया जाता है। उनकी जयंती भव्य रूप से मनाया गया।

हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने बताया कि बहुगुणा का जन्म 25 अप्रैल 1919 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई और आगे की शिक्षा के लिए वे प्रयागराज पहुंचे। आजादी के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। 1942 से 1946 के बीच ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में शामिल होने के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
आजादी के बाद उनका राजनीतिक सफर तेजी से आगे बढ़ा। 1952 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में काम किया और आगे चलकर मुख्यमंत्री भी बने। उन्होंने अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारी निभाई और अपनी कार्यशैली से पहचान बनाई।
सीएम योगी ने कहा कि बहुगुणा का विकास को लेकर स्पष्ट नजरिया था। उनके काम का असर आज भी प्रदेश में देखा जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार में भी कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने देश के लिए लगातार काम किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल और रामचंद्र प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई