15 Best News Portal Development Company In India

योगी सरकार में बदली महिला सुरक्षा की तस्वीर, माताओं ने कहा- अब बेटियों की चिंता कम हुई

SHARE:

महिलाओं का दावा, पुलिस की सक्रियता और सख्ती से बेटियां देर रात भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं

लखनऊ, 09 मई(चौथा प्रहरी)।उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर माहौल बदलने का दावा महिलाओं ने खुद किया है। राजधानी लखनऊ से लेकर अयोध्या तक कई महिलाओं ने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद बेटियों की सुरक्षा को लेकर उनका भरोसा बढ़ा है। उनका कहना है कि अब सड़क, बाजार, स्कूल और कोचिंग जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी ज्यादा दिखाई देती है, जिससे परिवारों की चिंता कम हुई है।

यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं का दावा, योगी सरकार में बढ़ा भरोसा
लखनऊ की रजनी त्रिपाठी ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी स्कूल में पढ़ती है और कई बार कार्यक्रमों के कारण देर से घर लौटती है। उन्होंने कहा कि पहले शाम के बाद बेटियों को बाहर भेजने में डर लगता था, लेकिन अब माहौल पहले से काफी अलग है। उनके मुताबिक पुलिस की सक्रियता से मनचलों में डर बना है और अब जरूरत पड़ने पर बेटी को रात में भी अकेले भेजने में उतनी झिझक नहीं होती।
त्रिवेणी नगर निवासी कंचन दीक्षित ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई तेज हुई है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सड़कों पर निकलते समय डर का माहौल रहता था, लेकिन अब अपराधियों में कानून का भय दिखाई देता है। उनका मानना है कि इसी वजह से परिवार बेटियों को ज्यादा आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई और दूसरे कामों के लिए बाहर भेज पा रहे हैं।
ममता निगम ने भी इसी तरह का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया that उनकी 17 वर्षीय बेटी शाम को कोचिंग जाती है। पहले देर होने पर चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब नियमित पुलिस गश्त से भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हर मां की सबसे बड़ी चिंता बेटी की सुरक्षा होती है और अब इसमें काफी राहत महसूस हो रही है।
अयोध्या की ज्योतिमा सिंह ने कहा कि पहले कोशिश रहती थी कि बेटी शाम होने से पहले घर पहुंच जाए। लेकिन अब जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता जल्दी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में बदलाव का असर आम लोगों को महसूस हो रहा है।
लखनऊ की ललिता प्रदीप ने महिला सुरक्षा को सामाजिक सोच से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि केवल पुलिसिंग से नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ने से भी माहौल बदलता है। उनके मुताबिक सरकार ने एक तरफ अपराधियों पर सख्ती दिखाई, वहीं दूसरी तरफ बेटियों को सम्मान देने का संदेश भी दिया।
प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वॉड, पुलिस गश्त और महिला सुरक्षा अभियानों को भी इस बदलाव की बड़ी वजह बताया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि सुरक्षित माहौल मिलने से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब पढ़ाई, करियर और अपने सपनों की दिशा में ज्यादा खुलकर आगे बढ़ रही हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854