Breaking News
लखनऊ न्यूज:वैश्विक बाजार पर रहा फोकस,मैंगो वायर सेलर मीट किसने और निर्यातकों के बीच हुए अनुबंध!जाने क्या नहीं मुख्य विशेषता    लखनऊ न्यूज: बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन का प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत,सीएम योगी ने बुकें भेटकर की अगवानी चौथा प्रहरी न्यूज: सोलर आवर्स में EV चार्जिंग होगी सस्ती, यूपी सरकार ने दी 20% टैरिफ छूट चौथा प्रहरी न्यूज: योगी सरकार का दावा: जून में आबकारी विभाग ने जुटाए 5,173 करोड़ रुपये, अवैध शराब पर भी बड़ी कार्रवाई चौथा प्रहरी न्यूज: बिजनौर से शुरू हुई नई पहल,विस्थापित मछुआरा समुदाय तक पहुंचेगी कानूनी मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ चौथा प्रहरी न्यूजः अयोध्या में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ शुरू, 8 जुलाई से बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
15 Best News Portal Development Company In India

932 युवाओं को सरकारी नौकरी, सबसे ज्यादा 258 बने नायब तहसीलदार

SHARE:

लखनऊ, 18,मई(चौथा प्रहरी)। राजधानी लखनऊ में सोमवार को बड़े पैमाने पर सरकारी नियुक्ति पत्र बांटे गए। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 21 विभागों के 932 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के तहत हुई हैं।

लोकभवन में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
इस भर्ती में सबसे ज्यादा 258 युवाओं का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ। इसके अलावा 196 अभ्यर्थियों को सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) और 142 युवाओं को वाणिज्य कर अधिकारी पद पर नियुक्ति मिली। 72 चयनित अभ्यर्थी खंड विकास अधिकारी बने।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित अभ्यर्थियों को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र दिए। इनमें नई दिल्ली की नेहा पांचाल को डिप्टी कलेक्टर, प्रयागराज की आकृति शुक्ला को पुलिस उपाधीक्षक और गौतमबुद्ध नगर की निधि नागर को सहायक आयुक्त राज्यकर पद का नियुक्ति पत्र मिला।
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार उप जिलाधिकारी पद पर 37, पुलिस उपाधीक्षक पद पर 17 और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पद पर 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं 60 युवाओं को उप कारापाल और 40 अभ्यर्थियों को उप निबंधक पद पर नियुक्ति दी गई।
इसके अलावा समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग, पंचायती राज और कृषि विभाग समेत कई विभागों में भी नियुक्तियां हुई हैं। कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल रहा।
प्रदेश सरकार लगातार सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने पर जोर दे रही है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से प्रशासनिक कामकाज को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आने वाले समय में अन्य विभागों में भी भर्ती प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई