Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: देशभर के कुलियों ने भरी हुंकार,मानसून सत्र में दिल्ली करेंगे कूच उठाएंगे सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति! यूपी न्यूज: बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का होगा समय सीमा के भीतर निस्तारण  AKTU:दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिले यूपी न्यूज़: भारत संचार निगम ई पास नेटवर्क में करेगा सुधार चलेगा नए राशन कार्ड बनाने का अभियान  यूपी न्यूज: दीक्षांत समारोह: 62 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री,स्टार्टअप व नयी तकनीक पर रहेगा खास जोर
15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS:पंचायत चुनाव टलने के संकेत, पूर्व प्रधानों को फिर मिल सकती है गांव के खजाने की जिम्मेदारी

SHARE:

उत्तर प्रदेश के गांव में पंचायत बैठक के दौरान ग्रामीण और प्रधान

(विनय प्रकाश सिंह)
लखनऊ,24मई(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने में अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं, लेकिन अभी तक नए चुनाव की तस्वीर साफ नहीं है। ऐसे में सत्ता के गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सरकार पूर्व ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाकर ग्राम पंचायतों के कामकाज और खजाने की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले कोई ऐसा फैसला नहीं लेना चाहती जिससे ग्रामीण इलाकों में नाराजगी बढ़े। ग्राम प्रधानों ने भी सरकार की इस राजनीतिक मजबूरी को समझते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी वजह से पूर्व प्रधानों को प्रशासनिक जिम्मेदारी देने का रास्ता तलाशा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के गांव में पंचायत बैठक के दौरान ग्रामीण और प्रधान
प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पाने की सबसे बड़ी वजह परिसीमन और कानूनी प्रक्रिया को माना जा रहा है। सरकार 2026 से पहले चुनाव कराने की स्थिति में नहीं दिख रही है। वहीं, नवंबर 2026 से पहले चुनाव कराना भी मुश्किल बताया जा रहा है। नौकरशाही के स्तर पर ऐसे संकेत मिलने लगे हैं कि सरकार अदालती प्रक्रिया और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद कराने की तैयारी में है।
अगर ऐसा होता है तो हजारों पूर्व ग्राम प्रधानों को बड़ा फायदा मिलेगा। पंचायतों के विकास कार्य, सरकारी योजनाओं का संचालन और पंचायत निधि के खर्च का अधिकार फिर उन्हीं के हाथ में आ सकता है। इससे गांव की राजनीति भी गर्माने लगी है।
विपक्षी दल इस मुद्दे को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़कर सरकार पर सवाल उठा सकते हैं। उनका कहना हो सकता है कि समय पर चुनाव न होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। वहीं सरकार इसे प्रशासनिक और कानूनी मजबूरी बताकर बचाव कर सकती है।
आने वाले महीनों में पंचायत चुनाव का मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और बड़ा हो सकता है। खासकर ग्रामीण वोट बैंक को देखते हुए सरकार हर कदम बेहद सावधानी से उठाना चाहती है। अगर पूर्व प्रधानों को प्रशासक बनाया जाता है तो गांव की सत्ता में उनकी पकड़ लंबे समय तक बनी रह सकती है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई