Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: देशभर के कुलियों ने भरी हुंकार,मानसून सत्र में दिल्ली करेंगे कूच उठाएंगे सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति! यूपी न्यूज: बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का होगा समय सीमा के भीतर निस्तारण  AKTU:दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिले यूपी न्यूज़: भारत संचार निगम ई पास नेटवर्क में करेगा सुधार चलेगा नए राशन कार्ड बनाने का अभियान  यूपी न्यूज: दीक्षांत समारोह: 62 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री,स्टार्टअप व नयी तकनीक पर रहेगा खास जोर
15 Best News Portal Development Company In India

भाजपा ने जारी की 25 मंडल प्रभारियों की सूची, लखनऊ महानगर में संगठन को मजबूत करने की तैयारी

SHARE:

(विनय प्रकाश सिंह)

लखनऊ,24मई(चौथा प्रहरी)। भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ महानगर के 25 मंडलों के लिए नए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करते हुए कई नेताओं को मंडल प्रभारी बनाया है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार चिनहट शहरी (पूर्व-5) मंडल का प्रभारी राकेश पाण्डेय को बनाया गया है। सरोजनी नगर दक्षिण-1 की जिम्मेदारी सौरभ बाल्मीकि, दक्षिण-2 की जिम्मेदारी सतीश चन्द्र मिश्रा और दक्षिण-3 की जिम्मेदारी विनोद सिंह कल्लू को सौंपी गई है।

भाजपा लखनऊ महानगर की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी
कैंट क्षेत्र में कैंट-1 के लिए धनश्याम दास अग्रवाल, कैंट-2 के लिए मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कैंट-3 के लिए पंकज सक्सेना और कैंट-4 के लिए आनन्द कुमार पाण्डेय को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पश्चिम क्षेत्र में पश्चिम-1 मंडल की जिम्मेदारी जी.डी. शुक्ला, पश्चिम-2 की हरशरण लाल गुप्ता, पश्चिम-3 की योगेन्द्र पटेल और पश्चिम-4 की संतोष सिंह को दी गई है।
उत्तर क्षेत्र में उत्तर-1 के लिए प्रमोद सिंह, उत्तर-2 के लिए सचिन वैश्य, उत्तर-3 के लिए चन्द्र प्रकाश अवस्थी, उत्तर-4 के लिए अरविन्द मिश्रा और उत्तर-5 के लिए डॉ. यू.एन. पाण्डेय को प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह पूर्व क्षेत्र में पूर्व-1 पर अनूप सिंह, पूर्व-2 पर टिंकू सोनकर, पूर्व-3 पर रामसरन सिंह और पूर्व-4 पर अभिषेक खरे को जिम्मेदारी दी गई है। मध्य क्षेत्र में मध्य-1 पर विनायक पाण्डेय, मध्य-2 पर प्रकाश मिश्रा, मध्य-3 पर सतेन्द्र सिंह और मध्य-4 पर सीता नेगी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इन प्रभारियों की जिम्मेदारी मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय रखना, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाना और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करना होगा। आने वाले समय में भाजपा महानगर इकाई इन प्रभारियों के जरिए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई