Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: देशभर के कुलियों ने भरी हुंकार,मानसून सत्र में दिल्ली करेंगे कूच उठाएंगे सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति! यूपी न्यूज: बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का होगा समय सीमा के भीतर निस्तारण  AKTU:दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिले यूपी न्यूज़: भारत संचार निगम ई पास नेटवर्क में करेगा सुधार चलेगा नए राशन कार्ड बनाने का अभियान  यूपी न्यूज: दीक्षांत समारोह: 62 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री,स्टार्टअप व नयी तकनीक पर रहेगा खास जोर
15 Best News Portal Development Company In India

डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुई जांच, महिला सभासद ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

SHARE:

(अजय सिंह)

सुल्तानपुर,25मई(चौथा प्रहरी)। नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक महिला सभासद ने नगर पालिका के निर्माण लिपिक और अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर विकास विभाग से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत दिए जाने के करीब डेढ़ महीने बाद भी मामले में कोई जांच शुरू नहीं हुई।


महिला सभासद ने निदेशक स्थानीय निकाय, नगर विकास मंत्री और प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को भेजे गए शिकायती पत्र में कई वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का जिक्र किया था। अब कार्रवाई न होने पर उन्होंने सवाल उठाए हैं कि क्या शिकायत को फाइलों में दबा दिया गया है।
सभासद का आरोप है कि नगर पालिका में एक निर्माण लिपिक पिछले करीब 20 वर्षों से उसी पटल पर तैनात हैं। इसे उन्होंने सरकारी स्थानांतरण नीति का उल्लंघन बताया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित लिपिक पर पहले गबन के आरोप सिद्ध हो चुके हैं और उन्हें कैश जमा करने से प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्यों से जुड़ी फाइलों, निविदाओं और भुगतान सत्यापन में उनकी भूमिका बनी हुई है।
शिकायत में पुराने सड़क निर्माण घोटाले का भी जिक्र किया गया है। सभासद का कहना है कि उस मामले में अधिशासी अधिकारी और अभियंता पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन संबंधित लिपिक को संरक्षण दिया गया। आरोप है कि 40 लाख रुपये की निविदा को बढ़ाकर 67 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कराया गया, जिससे सरकारी धन की क्षति हुई।
नगरोदय योजना के तहत बनने वाले फूड स्ट्रीट हब प्लाजा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। सभासद ने आरोप लगाया कि मूल योजना को किनारे रखकर पालिका निधि और राज्य वित्त से नियमों के विपरीत कैंटीन का निर्माण कराया गया।
पर्यावरण पार्क में बनी कैंटीन के किराये को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, कैंटीन का किराया नियमित रूप से जमा नहीं किया जा रहा है। सभासद ने आरोप लगाया कि इस रकम में गड़बड़ी की जा रही है।
महिला सभासद ने यह भी कहा कि निर्माण लिपिक की प्रोन्नति में अनियमितता की पुष्टि पहले हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का स्वतः संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है।
इस मामले में अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
अब यह मामला नगर पालिका की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रहा है। यदि जल्द जांच नहीं हुई तो विपक्ष और स्थानीय लोगों का दबाव बढ़ सकता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई