Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: देशभर के कुलियों ने भरी हुंकार,मानसून सत्र में दिल्ली करेंगे कूच उठाएंगे सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति! यूपी न्यूज: बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का होगा समय सीमा के भीतर निस्तारण  AKTU:दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिले यूपी न्यूज़: भारत संचार निगम ई पास नेटवर्क में करेगा सुधार चलेगा नए राशन कार्ड बनाने का अभियान  यूपी न्यूज: दीक्षांत समारोह: 62 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री,स्टार्टअप व नयी तकनीक पर रहेगा खास जोर
15 Best News Portal Development Company In India

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

SHARE:

लखनऊ, 25 मई( चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
जनता दर्शन में पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े कई मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने हर फरियादी से मिलकर उनकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद तक न्याय और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
शिक्षा और स्वास्थ्य मामलों पर खास फोकस
कार्यक्रम में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई मामले आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पाए, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन विभागों से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ समाधान कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचना चाहिए।
कानून व्यवस्था और राजस्व मामलों पर भी सख्ती
जनता दर्शन में कई लोगों ने राजस्व विवाद और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की शिकायतें भी रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का जल्द और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
महिलाओं से किया संवाद, गर्मी से बचाव की दी सलाह
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनने के साथ उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि तेज गर्मी के दौरान अपने परिवार, खासकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों को जरूरत न होने पर धूप में बाहर निकलने से बचने और खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी।
सरकार के इस जनता दर्शन कार्यक्रम को सीधे संवाद और त्वरित समाधान की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इससे आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने और प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई