Breaking News
1 से 9 जून तक लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया भव्य मंच का पोस्टर लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- योगी सरकार ने बदली यूपी की पहचान यूपी में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, 7,339 वाहनों पर कार्रवाई; 33.71 करोड़ रुपये का जुर्माना कम मानसून की आशंका के बीच यूपी की बड़ी तैयारी, धान की खेती में डीएसआर तकनीक पर रहेगा खास जोर यूपी न्यूज: नौसेना शौर्य वाटिका के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी: देश और समाज की सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर हिंसा भी धर्म परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल,केडी सिंह गौर को मुख्यालय में मिली अहम जिम्मेदारी
15 Best News Portal Development Company In India

यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल,35 अधिकारियों के तबादले,लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती

SHARE:

(विनय प्रकाश सिंह)

लखनऊ,30 मई(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को नौ संभागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए। इस संबंध में विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी किया गया। शासन का उद्देश्य विभागीय कार्यों को और प्रभावी बनाना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, लखनऊ के संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजय कुमार तिवारी को आगरा भेजा गया है। वहीं अरुण कुमार आरटीओ आगरा से लखनऊ संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वजीत प्रताप सिंह को अयोध्या में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बनाया गया है।
गोरखपुर में प्रवर्तन की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय कुमार झा को अयोध्या भेजा गया है, जबकि प्रयागराज के संजीव कुमार गुप्ता को गोरखपुर का नया संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बनाया गया है। मिर्जापुर के रविकांत शुक्ला को मुख्यालय में तैनाती मिली है। रितु सिंह को अयोध्या से स्थानांतरित कर सहायक परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण मुख्यालय बनाया गया है। सुनील दत्त को मुख्यालय से आजमगढ़ भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में अधिकारियों के तबादले के आदेश की प्रति
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों के स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। मनोज कुमार मिश्रा को गाजियाबाद से गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है। सोमलता यादव को कानपुर देहात से कानपुर नगर में नई जिम्मेदारी मिली है। विजय प्रकाश सिंह को मिर्जापुर से प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों के तबादला आदेश
वीरेंद्र सिंह को पीलीभीत से मिर्जापुर, मोहम्मद अजीम को कुशीनगर से श्रावस्ती और अरुण कुमार राय को बलिया से मिर्जापुर भेजा गया है। गौरी शंकर ठाकुर को बिजनौर से फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।
हिमांशु जैन को मुख्यालय में प्रवर्तन प्रथम दल के साथ अतिरिक्त प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार मिश्रा को श्रावस्ती से गाजियाबाद भेजा गया है। अंकित शुक्ला को बाराबंकी से गाजियाबाद में नई तैनाती मिली है।

एआरटीओ के ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी
इसके अलावा आशुतोष कुमार शुक्ला, अतुल कुमार यादव, दिलीप कुमार गुप्ता, महेश कुमार शर्मा, प्रवेश कुमार, रोहित राजपूत, संतोष कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, शिवम यादव, सुभाष चंद्र राजपूत, सुधांशु रंजन, राजेश्वर यादव और सुशील कुमार मिश्र समेत कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
शासन ने बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रवीण कुमार सिंह को हमीरपुर तथा सौम्या पांडेय को उरई में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात किया गया है।
इस व्यापक तबादला सूची को विभागीय कार्यों में गति लाने और प्रवर्तन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में नई तैनाती वाले अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं, सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन कार्यों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई