Breaking News
पेट्रोलियम कंपनियों को मंत्री मनोज पाण्डेय की चेतावनी, जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई UP news: शाकम्भरी देवी खोल हादसे पर सख्त हुए सीएम योगी, पीड़ितों को मुआवजा और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के दिए निर्देश रेलवे में बदलाव और निजीकरण पर कुलियों की चिंता, सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठी मांग UP news:जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- आमजन की शिकायतों का तय समय में हो निस्तारण, लापरवाही पर होगी जवाबदेही UP news: यूपी के मेधावियों का सम्मान: मुख्यमंत्री योगी ने बांटे चेक, टैबलेट और मेडल, तालियों से गूंजा लोकभवन यूपी न्यूज: नशामुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, 1352 प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हजारों छात्र
15 Best News Portal Development Company In India

UP news:जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- आमजन की शिकायतों का तय समय में हो निस्तारण, लापरवाही पर होगी जवाबदेही

SHARE:

लखनऊ, 1 जून( चौथा प्रहरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन की शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी मामले के समाधान में अनावश्यक देरी होती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर फरियादियों की जन समस्या सुनते हुए
जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबित राजस्व वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने छह महीने से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि बिना उचित कारण किसी मामले में देरी पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान हो और उनके जीवन में राहत पहुंचे।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ बच्चों और उनके अभिभावकों से भी बातचीत की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और अभिभावकों से कहा कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित बच्चा ही सशक्त भारत की नींव है और शिक्षा तथा स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
इस दौरान हापुड़ से आई एक बच्ची ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति और पढ़ाई में आ रही दिक्कतों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। मुख्यमंत्री ने बच्ची से उसकी कक्षा के बारे में पूछा। बच्ची ने बताया कि वह कक्षा सात में पढ़ती है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त करते हुए कहा, “बेटा! तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी हम पर छोड़ दो।”
मुख्यमंत्री ने बच्ची के अभिभावक से भी बातचीत की और कहा कि बच्चों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार से संपर्क कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अधिकारियों को यह संदेश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही दोनों जरूरी हैं। सरकार की मंशा है कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
आने वाले समय में राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा तथा जवाबदेही तय होने से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया और तेज हो सकती है। इससे आम लोगों का प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत होने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई