15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS: राजधानी लखनऊ को मिला नया आरटीओ,अरुण कुमार वाष्णेय ने संभाला कार्यभार

SHARE:

लखनऊ, 02जून(चौथा प्रहरी)। शासन द्वारा लखनऊ के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संजय कुमार तिवारी का तबादला आगरा किए जाने के बाद मंगलवार को अरुण कुमार वाष्णेय ने लखनऊ के नए आरटीओ के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने तत्कालीन आरटीओ संजय कुमार तिवारी से चार्ज लिया और पदभार संभालने के तुरंत बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत आरटीओ अरुण कुमार वाष्णेय का होते हुए स्वागत  
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अरुण कुमार वाष्णेय ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई और आगे की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।
मंगलवार को ही नवागत मोटर यान निरीक्षक प्रदीप यादव ने भी अपना पदभार ग्रहण किया श्री यादव मथुरा से तबादला होकर लखनऊ आए हैं।  जबकि प्रशांत कुमार तथा विष्णु कुमार पहले से ही लखनऊ में तैनात चल रहे हैं। जबकि सुशील कुमार यादव का पदोन्नति हो जाने के कारण उन्हें बहराइच के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के पद पर तबादला हो चुका है। संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में मोटर यान निरीक्षकों के पांच सृजित पद हैं। इनमें से अब तीन मोटर यान निरीक्षक लखनऊ संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात हो गए।
नवागत आरटीओ के स्वागत के अवसर पर एआरटीओ प्रशासन पी.के. सिंह, मोटर यान निरीक्षक प्रशांत जौहरी, विष्णु कुमार तथा नवागत मोटर यान निरीक्षक प्रदीप यादव सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय लखनऊ में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कामकाज को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवागत आरटीओ के नेतृत्व में परिवहन सेवाओं, प्रवर्तन कार्यों और विभागीय व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई