15 Best News Portal Development Company In India

कुर्सी रोड पर बन रहे डिवाइडर में बड़ी चूक? स्ट्रीट लाइट व्यवस्था न होने पर उठे सुरक्षा के सवाल

SHARE:

डिवाइड पर नहीं लगाई गई बिजली की पोल का दृश्य

लखनऊ, 06जून(चौथा प्रहरी)। शहर के कुर्सी रोड पर विकास नगर मोड़ से टेढ़ी पुलिया तक करोड़ों रुपये की लागत से डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि इस परियोजना को लेकर अब सुरक्षा संबंधी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा इस मार्ग पर यातायात को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से डिवाइडर बनाया जा रहा है। लेकिन डिवाइडर के बीच मार्ग प्रकाश की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नागरिकों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होगी तो रात में वाहन चालकों को डिवाइडर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देगा। इससे तेज रफ्तार वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहेगी।

डिवाइड पर नहीं लगाई गई बिजली की पोल का दृश्य
ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के सचिव विवेक शर्मा ने इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में निर्माणाधीन डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा के लिए प्रकाश व्यवस्था उतनी ही जरूरी है जितना डिवाइडर का निर्माण।
महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने कहा कि यदि डिवाइडर का निर्माण पूरा होने के बाद उसे फिर से तोड़कर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कराया जाता है तो इससे सरकारी धन और जनता के टैक्स के पैसे की अनावश्यक बर्बादी होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि निर्माण कार्य के दौरान ही बिजली के पोल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कर दी जाएं ताकि बाद में अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके।
महासमिति ने यह भी मांग की है कि जब तक स्थायी स्ट्रीट लाइट नहीं लगतीं, तब तक डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर, रेडियम पट्टियां और अस्थायी चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। इससे रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे सकेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर निर्माण यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अच्छा कदम है, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यदि समय रहते प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाती है तो भविष्य में संभावित हादसों को रोका जा सकता है और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई