15 Best News Portal Development Company In India

बड़ी खबर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, बस किराए में मिलेगी 50% छूट

SHARE:

लखनऊ,07जून(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। इस संबंध में यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने रविवार को आदेश जारी कर दिया।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज बस से किराए में 50% की छूट के साथ यात्रा के लिए एमडी का आदेश
सरकार के अनुसार यह सुविधा 8, 9 और 10 जून को होने वाली भर्ती परीक्षा के दौरान लागू रहेगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर रियायती किराए का लाभ ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए दूसरे जिलों में यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में यह फैसला उनके आर्थिक बोझ को कम करने में मदद करेगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अनुमान है कि इस परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक जिले से दूसरे जिले तक आवागमन को देखते हुए सरकार ने यह विशेष व्यवस्था लागू की है।
यूपीएसआरटीसी की बसों में यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को केवल अपना वैध प्रवेश पत्र दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित किराए पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए परिवहन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। यात्रा खर्च कम होने से उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे बिना अतिरिक्त परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। साथ ही सरकार की यह पहल भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई