Breaking News
UP News:यूपी समेत 5 राज्यों में समय से पहले विधानसभा चुनाव की चर्चा तेज, भाजपा ने तैयारियां बढ़ाईं UP News:विश्व रक्तदाता दिवस पर कैंसर संस्थान में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त हुआ एकत्र यूपी न्यूजः जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार 15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें, लखनऊ से पहुंचेगी पहली उद्घाटन फ्लाइट यूपी न्यूजः खाद्य प्रसंस्करण में उत्तर प्रदेश बना देश का नंबर-1 राज्य, 3.5 लाख से अधिक इकाइयों के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि टीबी मुक्त अभियान में तेजी लाने के निर्देश, हाई रिस्क गांवों में तुरंत लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर
15 Best News Portal Development Company In India

UP News:विश्व रक्तदाता दिवस पर कैंसर संस्थान में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

SHARE:

लखनऊ,14जून(चौथा प्रहरी)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की उपलब्धता बढ़ाना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान संस्थान के कर्मचारियों समेत कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

विश्व रक्तदाता दिवस पर लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में आयोजित रक्तदान शिविर
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले संस्थान कर्मियों और अन्य रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान प्रशासन ने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व रक्तदाता दिवस की थीम “One Drop of Humanity, Give Blood Give Life” निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि इसी थीम के अनुरूप विभाग आम लोगों तक पहुंचकर सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता अभियान चला रहा है।
डॉ. दुबे ने कहा कि अस्पतालों में कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें समय पर रक्त मिलने से जीवन बचाया जा सकता है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
संस्थान की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इससे रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता मजबूत होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक से अधिक लोगों के रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई