Breaking News
लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण चौथा प्रहरी:राम मंदिर चढ़ावा मामले में पारदर्शिता की मांग, श्री राम सेना ने सूचना निदेशक से की शिष्टाचार मुलाकात चौथा प्रहरी: लखनऊ के 2505 बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, वृक्षारोपण और बूथ बैठकें भी हुईं चौथा प्रहरी: उत्तर प्रदेश बना देश में बिजली आपूर्ति का नंबर-1 राज्य, 32,673 मेगावाट की रिकॉर्ड सप्लाई चौथा प्रहरी:बरसात से पहले सभी खराब हैंडपंप दुरुस्त करने के निर्देश,पंचायत योजनाओं की समीक्षा में ओमप्रकाश राजभर ने तय की समय सीमा चौथा प्रहरी: भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स के लिए नए मंच की पहल, संजय राय बने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष
15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

SHARE:

लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनते प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह

लखनऊ,28जून(चौथा प्रहरी)। राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड स्थित महर्षि शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 339 पर आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और स्थानीय नागरिकों के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, वृक्षारोपण किया गया और बूथ बैठक भी आयोजित हुई।

लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनते प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह
डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने और लोगों को जनहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। इन विषयों से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणा मिलती है और लोगों को सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का संदेश मिलता है।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। बाद में बूथ स्तर की बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण में भी भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, विजय भुर्जी, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की पार्षद रश्मि सिंह, सौरभ वाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष सत्यदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
भाजपा का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के साथ-साथ सामाजिक और जनजागरूकता से जुड़े अभियानों को भी आगे बढ़ा रहा है। वृक्षारोपण, डिजिटल प्रशिक्षण और बूथ बैठकों जैसी गतिविधियां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सहायक मानी जा रही हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई