Breaking News
पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में तीसरे पायदान पर बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब आउटसोर्सिंग कर्मचारी से कराई जा रही बंधुआ मजदूरी! दिन-रात स्कूल में रहने को मजबूर, उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन सावन के दूसरे सोमवार पर बरेली में हाई अलर्ट, एसएसपी ने आधी रात को परखी कांवड़ मार्ग की सुरक्षा यूपीआई मुफ्त रहेगा या लगेगा शुल्क? नए कानून के बाद जानिए आम लोगों और दुकानदारों पर क्या होगा असर
15 Best News Portal Development Company In India

आउटसोर्सिंग कर्मचारी से कराई जा रही बंधुआ मजदूरी! दिन-रात स्कूल में रहने को मजबूर, उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

संवाददाता चौथा प्रहरी

 

बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, चौबारी में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चौकीदार/सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात सर्वेश कश्यप से दिन-रात 24 घंटे काम लिए जाने के आरोप पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मोर्चा खोल दिया है।

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त, बरेली मंडल कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

आरोप – आराम छीना, श्रम कानूनों को रौंदा

ज्ञापन में कहा गया है कि सर्वेश कश्यप को निर्धारित 8 घंटे की ड्यूटी के बजाय दिन और रात दोनों समय स्कूल परिसर में दिनों – रात कार्य कराया जा रहा है। यह न सिर्फ श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है, बल्कि मानवाधिकारों पर भी हमला है।

जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने चेतावनी दी – “लगातार इस तरह काम कराने से कर्मचारी का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य टूट जाएगा। यह सीधा शोषण है, परिषद इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”

जिला सचिव आफाक अहमद ने कहा कि विद्यालय प्रशासन और संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी से जवाब-तलब कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं जिला संयोजक जितेंद्र मिश्रा ने दो टूक कहा – “कर्मचारियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं। शोषण हुआ तो आंदोलन होगा।” जिला मंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने भरोसा जताया कि श्रम विभाग न्याय दिलाएगा।

उप श्रम आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष जांच और कर्मचारी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन के दौरान परम किशोर, हरीश मौर्य, नरेश, शिव कुमार, अमित, रोहिताश, तरुण कुमार, कपिल, अमन गंगवार, अजय, रामनिवास श्रीवास्तव समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

जानकारी पर विधालय प्रधानाचार्य के द्वारा बताया गया कि रात्रि चौकीदारी के बाद सुबह को विधालय के जरूरी कार्यो को करने को कहा गया है दिनो रात कार्य कराने के आरोप निराधार है ।

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई