15 Best News Portal Development Company In India

UP news:संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत-डिप्टी सीएम

SHARE:

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत-डिप्टी सीएम

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान बृजेश पाठक ने राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया

लखनऊ 18 नवंबर।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित पदयात्रा और ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राष्ट्र निर्माण में लौह पुरुष के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज देश का वर्तमान स्वरूप सिर्फ और सिर्फ सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर शहरभर में कार्यक्रम आयोजित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होकर एकता के संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि आजादी के समय अंग्रेज भारत को कमजोर छोड़ना चाहते थे और देश की लगभग साढ़े 500 रियासतों को अलग-अलग बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल की कूटनीति, दृष्टि और मजबूत नेतृत्व ने इसे संभव नहीं होने दिया। उन्हीं की बदौलत भारत एकजुट हुआ और एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप तैयार हुआ।उन्होंने कहा सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित कर दिया। आज देश की जो मजबूत संरचना दिखती है, वह उनकी दूरदृष्टि की देन है।अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश की एकता मजबूत हो। “कांग्रेस ने हमेशा रुकावट पैदा करने की कोशिश की और आज उसी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष का व्यवहार देशहित के विपरीत है और वह सिर्फ संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करता है।चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर जवाब देते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।उन्होंने कहा देश और प्रदेश के लोग भलीभांति जानते हैं कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होते हैं। विपक्ष की यह आदत हो चुकी है कि हर प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह किया जाए।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई