Breaking News
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में तीसरे पायदान पर बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब
15 Best News Portal Development Company In India

बलरामपुर: स्कूल आफ नर्सिंग बलरामपुर में विद्यार्थियों के लिए लैब लाइटिंग समारोह का आयोजन

SHARE:

स्कूल आफ नर्सिंग बलरामपुर में विद्यार्थियों के लिए लैब लाइटिंग समारोह का आयोजन
बलरामपुर18 नवंबर। मंगलवार को स्कूल ऑफ नर्सिंग, बलरामपुर चिकित्सालय में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए लैंप लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नर्सिंग व्यवसाय की पवित्र परंपरा और सेवा भावना के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक कविता आर्या ने की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हिमांशु चतुर्वेदी इंचार्ज डिप्टी नर्सिंग सुप्रिंटेंडेंट अशोक कुमार,वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय की सहायक नर्सिंग अधीक्षिका किरन,प्रिंसिपल, स्कूल ऑफ नर्सिंग रागिनी त्रिवेदी तथा नर्सिंग ट्यूटर्स प्रिया सक्सेना, दिव्या श्रीवास्तव, शशिकाला सुमन, साधना सिंह एवं आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी नर्सिंग छात्र-छात्राओं को नर्सिंग पेशे के आदर्शों करुणा,सेवा और समर्पण का पालन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फ्लॉरेन्स नाइटिंगेल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पण से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने शपथ ग्रहण की और नर्सिंग पेशे के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।निदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नर्सिंग सेवा समाज की सबसे महान सेवाओं में से एक है, जो मानवीय संवेदनाओं को जीवंत रखती है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, अनुशासित एवं संवेदनशील बने रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन दिव्या श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई