केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में मेजर ध्यानचंद एडवेंचर विलेज का किया उद्घाटन
लखनऊ, चौथा प्रहरी 25 नवंबर। राजधानी लखनऊ में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय एवं शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार जयन्त चौधरी ने मेजर ध्यानचंद एडवेंचर विलेज का उद्घाटन मंगलवार को किया। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स केवल रोमांच ही नहीं, बल्कि युवाओं में निर्णायक क्षमता, टीमवर्क और नेतृत्व का महत्वपूर्ण गुण विकसित करने का सशक्त माध्यम है। स्काउट्स एवं गाइड्स की यह जम्बूरी एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करती है और देशभर के युवाओं को एक मंच पर जोड़ती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मोहनलालगंज पहुँचे। उन्होंने आईटीआई के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और कहा कि आईटीआई के छात्र-छात्राओं में भरपूर हुनर है और उनकी इंपोबिलिटी को और सशक्त बनाने के लिए आधुनिक ट्रेनिंग, उद्योग सहभागिता और लाइफ स्किल्स को प्राथमिकता दी जा रही है।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






