अमृत पार्ट 2 की 98 योजनाओं की कुल स्वीकृत लागत रुपए05034.18 करोड़ की शासन से स्वीकृति
लखनऊ,चौथा प्रहरी 26 नवंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रमुख सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग तथा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय रमाकांत पांडेय द्वारा किये गए प्रयासों के फलस्वरूप उप्र जल निगम (नगरीय) एवं सीएण्डडीएस में गत वर्ष कुल लगभग रू0 4988 करोड़ का कार्य किया गया है। इससे पिछले वर्ष रू0 4496 करोड़ का कार्य हुआ था। अमृत 2.0 की 98 योजनाओं की कुल स्वीकृत लागत रू0 5034.18 करोड़ की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है,जिससे अर्जित सेन्टेज से कार्मिकों तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों के वेतन/पेंशन का भुगतान किया जाता रहा है। कुछ दिन पूर्व प्रमुख सचिव, नगर विकास एवं प्रबन्ध निदेशक द्वारा जल निगम के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की गयी थी, जिसमें वेतन सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया गया था, जिसके उपरान्त प्रमुख सचिव एवं प्रबन्ध निदेशक के विशेष प्रयास के फलस्वरूप सेन्टेज के रूप में शासन से रू0 109 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। प्रबन्ध निदेशक रमाकान्त पाण्डेय इसी माह तीह तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति के पूर्व कार्मिकों तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ 2093 कार्मिकों को रू0 12.04 करोड़ प्रतिमाह एवं 7141 पेंशनरों को रू0 21.78 करोड़ प्रतिमाह कुल रू0 33.82 करोड़ प्रतिमाह की दर से प्रबन्ध निदेशक द्वारा तीन माह के वेतन / पेंशन का भुगतान किया गया है।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






