कटेहरी के भाजपा विधायक ने जिला विद्यालय निरीक्षक के बाबूओं की मुख्यमंत्री से विशिष्ट जांच कराये जाने की मांग
अंबेडकर नगर चौथा प्रहरी 27 नवंबर। कटेहरी विधानसभा से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के अनिल दुबे तथा अरुण कुमार आदि के शिकायती पत्रों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया है कि अंबेडकर नगर जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पिछले 15 20 वर्षों से निरंतर संबंद्ध तीन चार बाबू द्वारा किए गए अविधिक कार्यों से संज्ञानित करते हुए उन्हें मंडल से बाहर स्थानांतरित कराकर विशिष्ट जांच का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। विधायक धर्मराज निषाद में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बाबुओं का स्थानांतरण कराकर विशिष्ट जांच एजेंसी से जांचकराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विधि करवाई कराई जाए जिससे कि समस्या का परमानेंट समाधान हो सके।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






