Breaking News
चौथा प्रहरी: भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स के लिए नए मंच की पहल, संजय राय बने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौथा प्रहरी: राम मंदिर चढ़ावा मामले में जवाबदेही पर उठे सवाल,कोषाध्यक्ष की भूमिका पर भी चर्चा चौथा प्रहरी: जेवर में 6,785 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग चौथा प्रहरी: प्रदेश में 35 स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के जरिए 2.80 लाख से ज्यादा वाहनों का फिटनेस प्रमाणन चौथा प्रहरी: यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग, प्रयागराज में दी गई तहरीर चौथा प्रहरी: आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, SIT रिपोर्ट आते ही शुरू हुई कार्रवाई: देवरिया में बोले मुख्यमंत्री योगी
15 Best News Portal Development Company In India

मानसिक शांति एवं कार्य क्षमता में वृद्धि कराएगा शांत मन सक्षम शासन  योगी सरकार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए कराया व्याख्यानमाला का आयोजन

SHARE:

लखनऊ,(चौथा प्रहरी)12 दिसंबर। प्रदेश की योगी सरकार ने अपने अधिकारियों एवं कार्मिकों की कार्य क्षमता को बढ़ाने और उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सचिवालय में ‘शांत मन, सक्षम शासन’ विषय पर एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग के ब्रह्मचारी प्रज्ञाचैतन्य, चेयरमैन, व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया, बेंगलुरु (कर्नाटक) ने अपने विचार साझा किए। यह कार्यक्रम सचिवालय प्रशासन विभाग, द्वारा आयोजित किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य सरकार के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सक्षम तथा तनाव मुक्त बनाना है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा सचिवालय के तिलक हॉल, नवीन भवन में किया गया है। मुख्य वक्ता ब्रह्मचारी प्रज्ञाचैतन्य ने प्रभावी शासन के लिए शांत और स्थिर मन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न तकनीकों और अभ्यासों के माध्यम से अधिकारियों को दैनिक तनाव का प्रबंधन करने और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आंतरिक शांति और सकारात्मकता न केवल व्यक्तिगत जीवन को, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी उत्पादकता और कुशलता को बढ़ाती है।कार्यक्रम में सचिवालय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों और कार्मिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने व्याख्यान को अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी बताया और कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को स्वीकार किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन योगी सरकार की अपने कर्मचारियों के कल्याण और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई