15 Best News Portal Development Company In India

नई दिल्ली न्यूज:भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल की शिष्टाचार भेंट

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मंत्री कपिल देव अग्रवाल की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली,चौथा प्रहरी18दिसम्बर। यूपी के योगी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और यह नेतृत्व परिवर्तन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

भेंट के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल के मध्य संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी योजनाओं तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने से संबंधित विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, जनसंपर्क की मजबूती तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने पर विशेष चर्चा की गई।इस मौके पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नितिन नबीन के अब तक के संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ होगी तथा सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई