15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक के खिलाफ जांच शुरू

SHARE:

जॉइंट कमिश्नर एवं ज्वाइंट रजिस्टार कोऑपरेटिव मंडल कानपुर जांच अधिकारी नामित

 

अयोध्या, चौथा प्रहरी 19 दिसंबर। जिला सहकारी बैंक के सचिव/ महाप्रबंधक वाहनों के तेल एवं अन्य मदों के व्यय से घिरे के विरुद्ध जांच शुरू हो गई है। बताते हैं कि जांच के लिए संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता कानपुर मंडल को जांच अधिकारी नामित हुए हैं। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक इम्पलाई यूनियन के महामंत्री सुधीर कुमार सिंह की कंप्लेन पर यह जांच शुरू हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप वर्ष 2015-16 से दिसंबर 25 तक अनावश्यक व्यय वाहन व अन्य मदों में व्यय से है, जिसकी जांच करने की मांग संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंध सहकारिता अयोध्या मंडल से की थी। उसी क्रम में जांच कमेटी गठित कर जांच अधिकारी को एक माह का समय आरोप पत्र गठित करने के लिए दिया गया है। 17 दिसंबर का जांच के इस पत्र की प्रतिलिपि जगदीश चन्द्रा सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक अयोध्या, सचिव/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक बांदा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अयोध्या/ बांदा, अध्यक्ष- प्रशासनिक कमेटी सहकारी बैंक केन्द्रीयित सेवा आयोग एवं निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश सहित सात अफसरों को है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई