15 Best News Portal Development Company In India

यूपी न्यूजःराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं पर कार्यशाला उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में आयोजित 

SHARE:

यूपी राज्य महिला आयोग की पदाधिकारी

राज्य महिला आयोग का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनोखा पहल, आजीविका योजनाओं पर हुई कार्यशाला

लखनऊ, चौथा प्रहरी 19 दिसंबर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में शुक्रवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक एक कार्यशाला’’ का आयोजन अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यशाला का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, सदस्यगण उ.प्र. राज्य महिला आयोग एवं जनमेजय शुक्ला संयुक्त मिशन निदेशक, नीति श्रीवास्तव उपायुक्त, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

जागरुकता कार्यक्रम में जनमेजय शुक्ला संयुक्त मिशन निदेशक ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं व प्रशिक्षण के सम्बन्ध में लखपति महिला योजना, दुग्ध वैल्यू चौन, प्राकृतिक कृषि, नमो ड्रोन दीदी योजना, इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर, 10ा एफ.पी.ओ. कार्यक्रम, रेशम पालन, मधुमक्खी पालन, बायो फ्लॉक(मत्स्य पालन), बकरी पालन, कुकुट पालन, टेक होम राशन, प्रेरणा कैंटीन, प्रेरणा ओजस, विद्युत सखी, आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी एवं कमोडिटी वैल्यू चेन आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी एवं मा. पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आगामी जनसुनवाई/जागरूकता चौपाल के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को सम्बन्धित उपरोक्त विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिये जाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के मा. पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मा. अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में पूर्व में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मिशन-शक्ति 5.0 के अन्तर्गत आयोजित महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक, निरीक्षण कार्यक्रम एवं पोषण पंचायत कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा विगत माह में किये गये विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से प्रदेश की महिलाओं को प्रभावी व त्वरित लाभ दिलाये जाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, सदस्यगण हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अनीता गुप्ता,अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल, जनक नंदिनी, प्रतिभा कुशवाह, रेनू गौड़, संगीता जैन, सचिन दीक्षित वित्त एवं लेखाधिकारी, जनमेजय शुक्ला संयुक्त मिशन निदेशक एवं नीति श्रीवास्तव उपायुक्त सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी आदि मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई