15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या न्यूजःबीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात कर टिकट के दावेदारों को चौंकाया

SHARE:

बीकापुर विधानसभा सीट चौहान परिवार की परंपरागत सीट के रूप में है

अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को अभी एक साल से अधिक का वक्त है। देश के केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के चाणक्य अमित शाह से दिल्ली में बीकापुर के विधायक डॉ अमित सिंह चौहान से मुलाकात की सोशल मीडिया पर साझा तस्वीर ने उस भारतीय जनता पार्टी में स्थानीय स्तर पर भूचाल ला दिया है जिसमें जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का चुनाव अभी तक नहीं हो सका। उससे पहले समाज के महापुरुषों व पार्टी नेताओं के नाम प्रमुख सड़कों पर प्रवेश द्वार बनाने के बीकापुर विधायक की घोषणा को भी चुनावी चश्मे से देखा जाने लगा है।
डॉक्टर चौहान के पिता पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की जिले से लेकर परदेस तक पहचान गैर भाजपा नेता की रही। परदेस में राष्ट्रीय लोक दल के कप्तान रहे। उनके दिवंगत होने के बाद पत्नी शोभा सिंह चौहान भाजपा के टिकट पर बीकापुर से विधायक बनीं। 2022 से पुत्र डॉक्टर अमित सिंह चौहान उस सीट से विधायक हैं। अब इसकी पहचान चौहान परिवार की परंपरागत सीट के रूप में है।
अब सवाल है केंद्रीय गृह मंत्री से विधायक की मुलाकात का जिसकी फोटो उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की है। इस फोटो से उन दावेदारों में बेचैनी होना स्वाभाविक है जो बीकापुर से विधानसभा का टिकट चाहते हैं। वैसे अमित सिंह की गिनती मुख्यमंत्री के समर्थकों में होती हैं। बेहतर वही जानते होंगे। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री से विधानसभा चुनाव से पहले उनकी मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी में दिल्ली और लखनऊ दो लाबी है। एक का प्रतिनिधित्व केंद्रीय गृहमंत्री व दूसरे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते हैं। इन दोनों के राजनीतिक रिश्ते भी किसी से छिपे नहीं, सार्वजनिक हैं। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की साझा की गई फोटो टिकट के दावेदारों को चौक जरूर रही है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई