15 Best News Portal Development Company In India

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,21 आईएएस अधिकारी हुए इधर से उधर

SHARE:

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,21 आईएएस अधिकारी हुए इधर से उधर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में कई विभागों के विशेष सचिवों को पदोन्नत करते हुए सचिव स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें अखंड प्रताप सिंह: विशेष सचिव, निर्वाचन विभाग से अब सचिव, निर्वाचन विभाग एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए।नेहा शर्मा: प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन से अब महानिरीक्षक, निबंधन नियुक्त।मोनिका रानी: प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा से अब महानिदेशक, स्कूल शिक्षा बनाई गईं।योगेश कुमार: प्रभारी आयुक्त एवं निबंधन, सहकारी समितियां से अब आयुक्त एवं निबंधन, सहकारिता बनाए गए।अपर्णा यू०: सचिव, चिकित्सा शिक्षा से अब प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग की बड़ी जिम्मेदारी।सारिका मोहन: सचिव, वित्त विभाग से अब सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा बनाई गईं।एस०वी०एस० रंगा राव: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद से अब प्रमुख सचिव, पुनर्गठन समन्वय एवं सामान्य प्रशासन विभाग।नवीन कुमार जीएस: सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन से अब सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, लखनऊ भेजे गए।भवानी सिंह खंगारौत: विशेष सचिव, राजस्व विभाग से अब सचिव, वित्त विभाग बनाए गए।अरुण प्रकाश: विशेष सचिव, नगर विकास से अब विशेष सचिव, राजस्व विभाग।रवीन्द्र कुमार-I: विशेष सचिव, कृषि से अब सचिव, नगर विकास विभाग एवं राज्य मिशन निदेशक (अमृत)।दिव्य प्रकाश गिरि: विशेष सचिव, नमामि गंगे से अब सचिव, लोक निर्माण विभाग।कृष्ण कुमार: विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन से अब सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग।सुधा वर्मा: विशेष सचिव, महिला कल्याण से अब सचिव, राजस्व विभाग बनाई गईं।रेणु तिवारी: सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग से अब विशेष सचिव, महिला कल्याण विभाग।राजेन्द्र सिंह-2: विशेष सचिव, समाज कल्याण को अपने वर्तमान पद के साथ सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग का अतिरिक्त प्रभार।संजीव सिंह: विशेष सचिव, वित्त विभाग से अब निदेशक, समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक, यूपीसीडको।वंदना वर्मा: निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण से अब निदेशक, महिला कल्याण एवं प्रबंध निदेशक, महिला कल्याण निगम।उमेश प्रताप सिंह: विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण को अपने पद के साथ निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।कुमार प्रशान्त: निदेशक, समाज कल्याण से अब सचिव, गृह विभाग बनाए गए।संदीप कौर: निदेशक, महिला कल्याण से अब सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और विभागों में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई