Breaking News
UP NEWS:लोकतंत्र सेनानियों के लिए बड़ी घोषणा: सालाना 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार Lucknow News: लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, किसानों को मिलेंगे रोगमुक्त पौधे; चना, मसूर और सरसों खरीद अवधि भी बढ़ी UP NEWS: आपातकाल लोकतंत्र पर हमला था, कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए छीने थे अधिकार: सीएम योगी UP NEWS: लखनऊ में नराकास की छमाही बैठक आयोजित,सरकारी कार्यालयों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर जोर UP NEWS: यूपी में बसों की होगी अग्नि सुरक्षा जांच, बिना फायर एक्सटिंग्विशर फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा बेंगलुरु में सीएम योगी का निवेशकों को न्योता, बोले- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्याः रोड सेफ्टी सेमिनार में एआरटीओ डॉ आरपी सिंह ने बताएं सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाने की वजह 

SHARE:

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन
अयोध्या,29 जनवरी। साकेत महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता, राहवीर योजना एवं कैशलेस उपचार योजना” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ आरपी सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अपने व्याख्यान के माध्यम से जागरूक किया। उन्होंने बताया सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में पूरे देश में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, इसलिए परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा  इस विषय पर गंभीरता से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विस्तार से शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सालय तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को रूपए 25000/- प्रोत्साहन स्वरूप दिया जाता है, के विषय में सभागार में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक किया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित कैशलेस चिकित्सा योजना के विषय में भी विस्तार से बताया जिसके अनुसार यदि सड़क दुर्घटना में घायल कोई व्यक्ति सात दिवसों तक चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती रहता है तो उस व्यक्ति को शासन द्वारा रुपए 1,50,000/- तक का उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेमिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार द्वारा किया गया। महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों डॉ रवि चौरसिया, डॉ अविनाश तिवारी एवं डॉ विपिन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का बैज लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब की संयोजिका डॉ रीमा सोनकर ने मुख्य अतिथि एआरटीओ एवं सेमिनार में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमिनार में महाविद्यालय के प्रो. अशोक कुमार रॉय,  प्रो. कविता सिंह, प्रो शिव कुमार तिवारी, प्रो आशीष प्रताप सिंह, प्रो अमूल्य सिंह, प्रो शिखा वर्मा,  प्रो अजय कुमार सिंह,  डॉ शशि कुमार, डॉ आशीष विक्रम सिंह एवं डॉ अमित कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई