15 Best News Portal Development Company In India

जनता दर्शन में भावुक दिखे सीएम योगी:परिवार सबसे बड़ी पूंजी,पारिवारिक विवाद घर में सुलझाने की अपील

SHARE:

लखनऊ, 13 अप्रैल। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में एक बार फिर प्रदेशवासियों के प्रति अपने पारिवारिक भाव को व्यक्त करते हुए भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि “25 करोड़ प्रदेशवासी ही मेरा परिवार हैं” और एक परिवार के मुखिया की तरह उन्होंने प्रत्येक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 
CM Yogi Adityanath interacting with citizens during Janata Darshan in Lucknow
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें कई शिकायतें पारिवारिक विवादों से जुड़ी थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को समझाया कि परिवार समाज की सबसे बड़ी पूंजी होता है और इसे हर हाल में सहेजकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मतभेदों को समझदारी और संवाद के जरिए सुलझाया जा सकता है, जिससे परिवार टूटने के बजाय और मजबूत बनता है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि पारिवारिक विवादों में पुलिस या प्रशासन की मदद लेना अंतिम विकल्प होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि पहले परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि “थोड़ा झुकने से सम्मान कम नहीं होता, बल्कि रिश्ते मजबूत होते हैं।”
सीएम योगी ने यह भी कहा कि यदि सभी प्रयासों के बाद भी विवाद का समाधान नहीं निकलता है, तभी शासन-प्रशासन या पुलिस की मदद लेनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह संदेश भी दिया कि पारिवारिक एकता न केवल वर्तमान को मजबूत बनाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी सुरक्षित करती है।
जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तत्परता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। सरकार की प्राथमिकता है कि हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले और उसकी समस्या का संतोषजनक समाधान हो।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जों के मामलों पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। विशेष रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री का यह रुख स्पष्ट करता है कि राज्य सरकार एक ओर जहां कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरत रही है, वहीं सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को भी उतना ही महत्व दे रही है। जनता दर्शन के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित कर मुख्यमंत्री न केवल समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का भी प्रयास भी करना चाहिए।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई