15 Best News Portal Development Company In India

अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में सम्मान का संदेश: सूचना निदेशक विशाल सिंह व प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने किया माल्यार्पण

SHARE:

लखनऊ, 14 अप्रैल।भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक आईएएस विशाल सिंह तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने देवा रोड, चिनहट स्थित “निष्पक्ष दिव्य संदेश एवं तिजारत” अखबार की प्रिंटिंग प्रेस का भ्रमण किया और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, न्याय और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जो आज भी समाज को दिशा देता है।

अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में अधिकारियों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

इसके बाद अधिकारियों ने प्रिंटिंग प्रेस का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक प्रिंटिंग मशीनों की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा और तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रेस की कार्यक्षमता और गुणवत्ता की सराहना की।
इस उपलब्धि पर अखबार के प्रबंध निदेशक एवं प्रबंध संपादक डॉ. राजेन्द्र गौतम की दोनों अधिकारियों ने खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मीडिया संस्थान समाज में निष्पक्ष सूचना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लोकतंत्र को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों और कर्मचारियों में भी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जी.पी. त्रिपाठी, योगेश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, डॉ. अभय राज गौतम, निर्भय राज गौतम तथा वरिष्ठ छायाकार रितेश भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल बाबा साहब के प्रति सम्मान प्रकट किया, बल्कि समाज में निष्पक्ष पत्रकारिता और सूचना के महत्व को भी रेखांकित किया। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मीडिया और प्रशासन मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई