Breaking News
यूपी न्यूज: सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में उतरेगा कायस्थ रक्षा वाहिनी फाउंडेशन, बृजेश और विक्रम श्रीवास्तव की उम्मीदवारी घोषित यूपी न्यूज: अयोध्या अब उपेक्षा का नहीं, विकास और आस्था का प्रतीक: 290 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास यूपी न्यूज: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कल जारी, यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचेंगे 4352 करोड़ रुपये Ayodhya News:अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन, संतों से भी मिले यूपी न्यूज: उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन, परविंदर सिंह एडवोकेट बने अध्यक्ष Ayodhya News: अयोध्या को आज मिलेगी 291 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी करेंगे 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
15 Best News Portal Development Company In India

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार पर बढ़ी हलचल, दिल्ली में बैठकों के बाद फैसला जल्द

SHARE:

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट तेज,केंद्रीय नेतृत्व के हरी झंडी का इंतजार

लखनऊ,03 मई(चौ.प्र.)।उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब हलचल और तेज हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली में शीर्ष स्तर पर हुई बैठकों के बाद इस पर अंतिम फैसला कभी भी सामने आ सकता है। माना जा रहा है कि 4 मई के बाद किसी भी दिन विस्तार की घोषणा हो सकती है।

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट तेज,केंद्रीय नेतृत्व के हरी झंडी का इंतजार
सूत्रों की माने तो जिन नामों की चर्चा पहले चल रही थी, वे अब लगभग तय माने जा रहे हैं। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, अशोक कटारिया, पूजा पाल, श्रीकांत शर्मा, राजीव और कृष्णा पासवान को लेकर अंदरखाने सहमति बनने की खबर है।
इसके साथ ही सरकार के अंदर बड़े स्तर पर फेरबदल के संकेत भी हैं। डिप्टी सीएम के विभागों में बदलाव संभव है। कुछ मौजूदा मंत्रियों को इस बार बाहर बैठाया जा सकता है, जबकि अनुसूचित जाति कोटे से दो चेहरों को प्रमोशन देने की तैयारी बताई जा रही है।
पार्टी संगठन और सरकार के बीच लगातार समन्वय बैठकों का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि इस विस्तार के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
क्यों अहम है ये अपडेट?
यह पूरा घटनाक्रम सीधे 2027 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। भाजपा अभी से अपनी टीम को मजबूत करने और नई रणनीति पर काम कर रही है। नए चेहरों को मौका देकर पार्टी ग्राउंड लेवल पर पकड़ मजबूत करना चाहती है।
आगे क्या?
अब नजर सिर्फ आधिकारिक घोषणा पर है। अगर सब कुछ तय समय के अनुसार चलता है, तो आने वाले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल का नया चेहरा सामने आ सकता है। इससे यूपी की राजनीति में नया समीकरण बनना तय है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई