15 Best News Portal Development Company In India

6 महीने बाद भी नहीं छोड़ी कुर्सी:अंबेडकरनगर एआरटीओ कार्यालय के लेखाकार पर उठे सवाल

SHARE:

अंबेडकरनगर एआरटीओ कार्यालय का बाहरी दृश्य

अम्बेडकरनगर,3 मई(चौ.प्र.)। जिले के उप संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में तैनात लेखाकार अमित कुमार का मामला चर्चा में है। 17 अक्टूबर 2025 को उनका तबादला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में कर दिया गया था। लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी उन्होंने नई जगह जॉइन नहीं किया है। यही बात अब सवाल खड़े कर रही है।

अंबेडकरनगर एआरटीओ कार्यालय का बाहरी दृश्य
जानकारी के मुताबिक, निदेशालय से बड़ी संख्या में कर्मचारियों का स्थानांतरण हुआ था और ज्यादातर लोग नई जगह पर ज्वाइन भी कर चुके हैं। लेकिन अमित कुमार अब भी एआरटीओ कार्यालय में बने हुए हैं। इससे विभागीय व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

लेखाकार अमित का ट्रांसफर आर्डर की प्रति
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि एआरटीओ कार्यालय में उन्हें विशेष संरक्षण मिल रहा है। आरोप है कि वह कार्यालय के कई कामों में सीधे दखल देते हैं, जबकि उनका तबादला हो चुका है। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि कुछ प्राइवेट लड़कों से दफ्तर का काम करवाया जाता है।
बताया जा रहा है कि ये लड़के कार्यालय के कमरा नंबर 4 और काउंटर नंबर 2 पर सक्रिय रहते हैं। इससे दफ्तर के कामकाज की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
लेखाकार अमित कुमार पर अवैध कमाई के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार उठ रही शिकायतों ने मामले को गंभीर बना दिया है।
बताते है कि इस पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त तक पहुंच चुकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
भविष्य का प्रभाव:-अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग की छवि पर असर पड़ सकता है। साथ ही अन्य कर्मचारियों के बीच गलत संदेश जा सकता है। दूसरी तरफ, अगर जांच होती है और दोष साबित होते हैं, तो यह प्रशासनिक सख्ती का उदाहरण भी बन सकता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854