15 Best News Portal Development Company In India

गरीब परिवार की बेटी की शादी में आगे आया नारायण फ़ाउंडेशन, गृह उपयोगी सामान देकर की मदद

SHARE:

अम्बेडकरनगर, 06मई(चौथा प्रहरी) जनपद में एक बार फिर नारायण फ़ाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवार की मदद कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के नेवतरिया मुस्तफाबाद गांव निवासी सभाजीत राजभर की बेटी नीलम राजभर की शादी में संस्था ने गृह उपयोगी सामान देकर आर्थिक सहयोग किया।

समाजसेवी विवेक मौर्य बेटी की शादी में आर्थिक सामग्री में सहयोग करते हुए
नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक और भाजपा नेता विवेक मौर्य के निर्देश पर संस्था की ओर से बेटी को बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर और बाथरूम सेट उपहार स्वरूप दिए गए। परिवार ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शादी की तैयारियों में परेशानी आ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर संस्था ने मदद का हाथ बढ़ाया।
नीलम राजभर का विवाह रामपुर पोस्ट जयसिंहपुर निवासी अजय राय के साथ तय हुआ है। परिवार की मदद के दौरान विवेक मौर्य ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार की बेटी की शादी आर्थिक तंगी के कारण प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नारायण फ़ाउंडेशन आगे भी जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।
नारायण फ़ाउंडेशन लंबे समय से अम्बेडकरनगर में सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही है। इससे पहले भी संस्था की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिसमें 21 बेटियों की शादी कराई गई थी।
विवेक मौर्य अपने व्यक्तिगत प्रयासों से अब तक 95 से ज्यादा बहन-बेटियों की शादी में गृह उपयोगी सामान और आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुके हैं। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में बाहर से आने वाले छात्रों के लिए निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाती रही है।
नारायण फ़ाउंडेशन का प्लास्टिक मुक्त अभियान भी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। संस्था की ओर से 25 हजार जूट बैग बांटने का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं भीषण गर्मी में जरूरतमंद लोगों को 1100 बड़े छाते भी वितरित किए गए थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछड़े जिले में इस तरह के सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। आने वाले समय में संस्था के ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और जागरूकता को और मजबूत कर सकते हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854