Breaking News
लखनऊ न्यूज:वैश्विक बाजार पर रहा फोकस,मैंगो वायर सेलर मीट किसने और निर्यातकों के बीच हुए अनुबंध!जाने क्या नहीं मुख्य विशेषता    लखनऊ न्यूज: बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन का प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत,सीएम योगी ने बुकें भेटकर की अगवानी चौथा प्रहरी न्यूज: सोलर आवर्स में EV चार्जिंग होगी सस्ती, यूपी सरकार ने दी 20% टैरिफ छूट चौथा प्रहरी न्यूज: योगी सरकार का दावा: जून में आबकारी विभाग ने जुटाए 5,173 करोड़ रुपये, अवैध शराब पर भी बड़ी कार्रवाई चौथा प्रहरी न्यूज: बिजनौर से शुरू हुई नई पहल,विस्थापित मछुआरा समुदाय तक पहुंचेगी कानूनी मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ चौथा प्रहरी न्यूजः अयोध्या में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ शुरू, 8 जुलाई से बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
15 Best News Portal Development Company In India

बरेली बना आयुष्मान योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी, इलाज पर खर्च हुए 682 करोड़ रुपये

SHARE:

लखनऊ, 19 मई( चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश में गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए चल रही आयुष्मान भारत योजना का बड़ा असर अब आंकड़ों में भी दिखने लगा है। योगी सरकार के मुताबिक प्रदेश में अब तक 50 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों ने 91 लाख से अधिक बार इलाज कराया है। इन इलाजों पर 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का क्लेम किया गया, जबकि 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हो चुका है। सबसे ज्यादा फायदा बरेली जिले के मरीजों को मिला है।
साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि बरेली प्रदेश में आयुष्मान योजना के भुगतान के मामले में पहले स्थान पर रहा। जिले में 1 लाख 83 हजार 714 मरीजों ने योजना के तहत इलाज कराया। यहां कुल 3 लाख 72 हजार 319 क्लेम दर्ज हुए। इलाज के लिए 682 करोड़ 99 लाख रुपये से अधिक का क्लेम किया गया, जिसमें से 620 करोड़ 81 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान हो चुका है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल में इलाज कराते मरीज की प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा। यहां 1 लाख 71 हजार 492 मरीजों ने योजना का लाभ लिया। जिले में 3 लाख 59 हजार 529 क्लेम दर्ज किए गए। इलाज के लिए 591 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हुई, जबकि 539 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया।
मुरादाबाद तीसरे स्थान पर रहा। यहां 1 लाख 29 हजार से अधिक मरीजों ने मुफ्त इलाज कराया। जिले में 2 लाख 57 हजार 480 क्लेम दर्ज हुए। इन पर 519 करोड़ रुपये से ज्यादा का क्लेम किया गया और करीब 459 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
सरकार के अनुसार बिजनौर, सहारनपुर, वाराणसी, बुलंदशहर, मेरठ, लखनऊ और कानपुर नगर के लोगों ने भी योजना का बड़े स्तर पर लाभ उठाया। बिजनौर में 486 करोड़ रुपये से अधिक, सहारनपुर में 463 करोड़ रुपये से ज्यादा और वाराणसी में 449 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम दर्ज किए गए। बड़े शहरों में भी मरीजों को करोड़ों रुपये की राहत मिली है।
प्रदेश सरकार का कहना है कि वर्ष 2017 के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने का असर अब दिखाई दे रहा है। नए मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण इस योजना को मजबूत बना रहे हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है, जिन्हें अब बड़े अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
आने वाले समय में सरकार आयुष्मान योजना के दायरे और सुविधाओं को और बढ़ाने पर काम कर रही है। इससे ग्रामीण और कमजोर वर्ग के लोगों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी कम होने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई