15 Best News Portal Development Company In India

25-26 मई की बैंक हड़ताल से पहले तेज हुई तैयारी, सांसदों को सौंपा गया ज्ञापन

SHARE:

लखनऊ,19मई(चौथा प्रहरी)। आगामी 25 और 26 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले स्टेट बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज तेज कर दी है। मंगलवार को राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री Dinesh Sharma और बाराबंकी सांसद Tanuj Punia को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के समाधान की मांग की।

सांसदों को ज्ञापन सौंपते स्टेट बैंक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी
स्टेट बैंक कर्मचारियों के संगठन पदाधिकारियों ने दोनों सांसदों से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान, राकेश कुमार और अमित सिंह समेत कई कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि लंबे समय से बैंक कर्मचारियों की कई मांगें लंबित हैं। इनमें संदेशवाहक और सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार और पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करने जैसी मांगें शामिल हैं। उनका कहना है कि इन मुद्दों को लेकर फेडरेशन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार संघर्ष कर रहा है।
संगठन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मई माह में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। 21 मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा, जबकि 22 मई को देशभर के केंद्रों पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
बैंक कर्मचारियों के इस आंदोलन को लेकर अब सरकार और बैंक प्रबंधन की भूमिका पर नजर रहेगी। यदि बातचीत से समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854