Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: देशभर के कुलियों ने भरी हुंकार,मानसून सत्र में दिल्ली करेंगे कूच उठाएंगे सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति! यूपी न्यूज: बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का होगा समय सीमा के भीतर निस्तारण  AKTU:दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिले यूपी न्यूज़: भारत संचार निगम ई पास नेटवर्क में करेगा सुधार चलेगा नए राशन कार्ड बनाने का अभियान  यूपी न्यूज: दीक्षांत समारोह: 62 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री,स्टार्टअप व नयी तकनीक पर रहेगा खास जोर
15 Best News Portal Development Company In India

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह का सुल्तानपुर में जोरदार स्वागत,बोले-योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा

SHARE:

(अजय सिंह)

सुल्तानपुर,24मई(चौथा प्रहरी)। जनपद में भाजपा के वरिष्ठ नेता और उद्यान एवं पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री रह चुके राजकिशोर सिंह का शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लोहरामऊ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान भूपेश सिंह, अखिल प्रताप सिंह और दिनेश सिंह ने राजकिशोर सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

सुल्तानपुर में समर्थकों द्वारा पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह का स्वागत करते हुए दृश्य
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के लिए आने वाला धन सीधे जनता के हित में इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि गांव से लेकर शहर तक सड़क, बिजली, पानी और जनकल्याण योजनाओं में तेजी से काम हो रहा है।
स्वागत कार्यक्रम में सुशील सिंह, अनुपम सिंह, वरुणेश, मनीष, अमित, अभिनव और अंश समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से भाजपा संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलती है। आने वाले समय में पार्टी जनसंपर्क अभियान को और तेज कर सकती है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई