Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: देशभर के कुलियों ने भरी हुंकार,मानसून सत्र में दिल्ली करेंगे कूच उठाएंगे सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति! यूपी न्यूज: बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का होगा समय सीमा के भीतर निस्तारण  AKTU:दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिले यूपी न्यूज़: भारत संचार निगम ई पास नेटवर्क में करेगा सुधार चलेगा नए राशन कार्ड बनाने का अभियान  यूपी न्यूज: दीक्षांत समारोह: 62 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री,स्टार्टअप व नयी तकनीक पर रहेगा खास जोर
15 Best News Portal Development Company In India

धर्मपथ पर खराब मिला वाटर कियोस्क, नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी

SHARE:

अयोध्या, 24मई( चौथा प्रहरी)।भीषण गर्मी के बीच अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम की पेयजल व्यवस्थाओं का रविवार को औचक निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगे स्मार्ट वाटर कियोस्क, वाटर कूलर और पेयजल इकाइयों की जांच की। इस दौरान धर्मपथ क्षेत्र में ठंडे पानी की सुविधा बंद मिलने और श्रृंगार हाट स्थित वाटर कियोस्क पर सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

अयोध्या में स्मार्ट वाटर कियोस्क का निरीक्षण करते नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार
नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को साफ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।
निरीक्षण के दौरान रामपथ, धर्मपथ और भक्तिपथ समेत कई प्रमुख इलाकों में लगी पेयजल सुविधाओं की जांच की गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव भी इस दौरान मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने सर्किट हाउस के सामने, नगर निगम कार्यालय के पास, जिला अस्पताल क्षेत्र, गुदड़ी बाजार, रीडगंज साहबगंज हनुमान मंदिर, उदया चौराहा, साकेत महाविद्यालय, जलकल कार्यालय, श्रृंगार हाट, तुलसी उद्यान, लता चौक, साकेत अंडरपास, देवकाली, नाका और रायबरेली अंडरपास इलाके में लगे वाटर कियोस्कों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान मशीनों की कार्यस्थिति, पानी की गुणवत्ता, टीडीएस स्तर, साफ-सफाई और रखरखाव को देखा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक कराया जाए और सभी इकाइयों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा साकेत अंडरपास और नाका अंडरपास के पास बने सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
नगर निगम का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। ऐसे में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ेगी। इसी को देखते हुए पेयजल और अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई