15 Best News Portal Development Company In India

संगम में अब हर शाम होगी गंगा आरती, सीएम योगी ने फ्लोटिंग जेटी से की शुरुआत

SHARE:

प्रयागराज संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज, 26,मई(चौथा प्रहरी)। तीर्थनगरी के संगम तट पर अब हर शाम गंगा आरती होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गंगा दशहरा के मौके पर फ्लोटिंग जेटी पर गंगा पूजन और आरती कर इसकी शुरुआत की। इसके साथ ही संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब हर दिन शाम के समय गंगा आरती का दिव्य दृश्य देखने को मिलेगा।

प्रयागराज संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रयागराज में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण की नई वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। इस वेबसाइट के जरिए श्रद्धालुओं को संगम क्षेत्र में होने वाले धार्मिक आयोजनों, स्नान तिथियों और सुविधाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी।
प्रदेश सरकार इन दिनों धार्मिक स्थलों को नए स्वरूप में विकसित करने पर जोर दे रही है। मंदिर कॉरिडोर, तीर्थ क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार और धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने के जरिए सरकार धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में संगम क्षेत्र में फ्लोटिंग जेटी पर नियमित गंगा आरती शुरू की गई है।
मेलाधिकारी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि संगम क्षेत्र में पहली बार फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती शुरू हुई है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हर शाम आध्यात्मिक माहौल का अनुभव मिलेगा। उनका कहना है कि यह पहल प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र भी बनेगी।
नई वेबसाइट को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें संगम क्षेत्र के धार्मिक कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर, अलग-अलग स्नान पर्वों की जानकारी, जरूरी संपर्क नंबर और अन्य तीर्थ स्थलों से कनेक्टिविटी की जानकारी दी गई है। वेबसाइट पर भविष्य की योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल से प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। नियमित गंगा आरती और डिजिटल सुविधाओं के जरिए संगम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से अधिक आसान और व्यवस्थित हो

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854