अयोध्या, 31मई(चौथा प्रहरी)। स्वच्छ और सुंदर अयोध्या के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को नगर निगम की ओर से “एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार” अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी, विद्यार्थी और स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल हुईं। नगर निगम के अनुसार शहर के करीब 500 स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 50 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

अभियान की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने लता चौक से सरयू तट तक झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख सड़कों, बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लोगों ने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और शहर को साफ रखने का संकल्प भी लिया। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय समूहों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्यक्रम आयोजित किए।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जब समाज के सभी वर्ग एक साथ स्वच्छता के लिए आगे आते हैं तो शहर की तस्वीर बदल सकती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की भागीदारी ही किसी भी स्वच्छता अभियान की सबसे बड़ी ताकत होती है।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम के सभी 60 वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं।
अभियान में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। राम का घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना, उम्मीद संस्था की रीना सिंह, रुचिरा सिंह, शैल कुमारी, जोगिंदर कौर और आशीष कौर समेत कई लोगों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी इस अभियान में भाग लिया। अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर में सफाई की गई। इस दौरान विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान से जुड़े।
इस बड़े अभियान ने यह दिखाया कि यदि नागरिक और प्रशासन मिलकर काम करें तो शहर को साफ और व्यवस्थित बनाए रखना संभव है। नगर निगम को उम्मीद है कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और अयोध्या को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के प्रयासों को मजबूती देंगे।
अभियान में राम का घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना, उम्मीद संस्था की रीना सिंह उम्मीद संस्था की रुचिरा सिंह, शैल कुमारी, जोगिंदर कौर, आशीष कौर गो-सेवा में समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहित सिंह व अन्य सदस्य आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कौशलपुरी कॉलोनी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पार्षद धर्मवीर, ब्रजनाथ सिंह, डॉ. बीएन राय, एसके तिवारी, श्यामेश कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह, पूनम सिंह, संध्या सिंह, राधिका सिंह, उषा राय, किरण तिवारी, नमीता वर्मा, कुमारी पूनम, सरोज सिंह, सहायक नगर आयुक्त सौरभ नाथ, अरुण प्रताप सिंह, रमेश कनौजिया, प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कबीर नगर व अश्विनीपुरम वार्ड में सफाई अभियान चलाया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव की अगवाई में जिला अस्पताल परिसर में सफाई कर अभियान को सफल बनाया। सफाई अभियान में शामिल विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने में चिकित्सकों की भूमिका काफी अहम है। सफाई अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह, डॉ. नानक शरन, डॉ. रामकिशोर, डॉ. राजेंद्र बनौधा के अलावा नर्सिंग संवर्ग की पूनम गुप्त, संध्या रजक, नंदिता शुक्ल, फार्मासिस्ट यूनियन के हनुमंत दुबे, संजय गुप्त आदि शामिल थे। कायस्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव ने सोलापुरी मोहल्ले की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थान, व्यापारिक संस्थान, वशिष्ठ फाउंडेशन समेत कई सांस्कृतिक संगठन, निषाद समाज सहित विभिन्न जातीय संगठन, तीर्थ पुरोहित संगठन, सत्य साईं समाज, ब्रह्माकुमारी संस्थान आदि ने अभियान में पूरी तन्मयता से भागीदारी की।महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि जब पूरा समाज मिलकर स्वच्छता के लिए आगे आता है, तब शहर की तस्वीर बदल जाती हैं। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के लगभग पांच सौ स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें 25 हजार नगर वासियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भागीदारी के लिए 60 वार्डों के 54 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नगर के सभी 60 वार्डों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस मौके पर अपर नगर भारत भार्गव मौजूद थे। महापौर ने राम के घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना एवं इंद्रजीत शुक्ल समेत कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854




