Breaking News
यूपी न्यूज: नशामुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, 1352 प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हजारों छात्र UP NEWS: यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस के नए पूर्णकालिक प्रमुख यूपी राजस्व विभाग में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी,शीर्ष तीन पदों पर महिला आईएएस अधिकारियों की तैनाती अयोध्या में महा स्वच्छता अभियान: 50 हजार लोगों ने संभाली झाड़ू, सरयू तट से मोहल्लों तक चला सफाई अभियान UP NEWS:परिवहन विभाग में 17 पीटीओ और 7 मोटरयान निरीक्षकों का तबादला,लखनऊ को मिले प्रदीप यादव 1 से 9 जून तक लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया भव्य मंच का पोस्टर
15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS:परिवहन विभाग में 17 पीटीओ और 7 मोटरयान निरीक्षकों का तबादला,लखनऊ को मिले प्रदीप यादव

SHARE:

(विनय प्रकाश सिंह

लखनऊ,31 मई(चौथा प्रहरी)।उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। परिवहन आयुक्त की ओर से जारी आदेश में 17 यात्री मालकर अधिकारियों (पीटीओ) और 7 मोटरयान निरीक्षकों (एमवीआई) का तबादला किया गया है। यह आदेश अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह शनिवार को जारी किया गया था। विभागीय कामकाज को बेहतर बनाने और विभिन्न जिलों में अधिकारियों की तैनाती के संतुलन के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

यूपी परिवहन विभाग में मोटर यान निरीक्षको के तबादले से जुड़ा आदेश
जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में तैनात पीटीओ को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विक्रांत सिंह को आजमगढ़ से रायबरेली, विवेक सिंह को इटावा से लखनऊ और राजेश सिंह कुशवाहा को रायबरेली से महाराजगंज भेजा गया है। अनीता वर्मा को लखनऊ से चंदौली तथा आभा त्रिपाठी को लखनऊ से आगरा स्थानांतरित किया गया है।

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के पीटीओ के तबादला आदेश 

इसके अलावा चंदन पांडे को हमीरपुर से बांदा, मानवेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर नगर से औरैया, विकास अस्थाना को बुलंदशहर से आगरा और विजय किशोर आनंद को गोरखपुर से आगरा भेजा गया है। आशुतोष कुमार उपाध्याय को हापुड़ से गाजियाबाद, रामसागर को प्रयागराज से फतेहपुर और प्रीति पांडे को मेरठ से फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।
विनय कुमार पांडे को जालौन से उन्नाव, सूर्य प्रताप देव को लखनऊ से हमीरपुर और महेश कुमार वर्मा को श्रावस्ती से कानपुर नगर भेजा गया है। आनंद राय कुरील को औरैया से जालौन तथा शैहपर किदवई को उन्नाव से परिवहन आयुक्त मुख्यालय में तैनाती दी गई है।
मोटरयान निरीक्षकों के तबादलों में अखिलेश यादव को फिरोजाबाद से कन्नौज, प्रमोद कुमार गौतम को गाजियाबाद से फिरोजाबाद और संतोष कुमार पटेल को जालौन से उन्नाव भेजा गया है। गिरीश चंद को हमीरपुर से हरदोई, राज भूषण को प्रयागराज से गाजीपुर और सुरेंद्र कुमार को सिद्धार्थनगर से बागपत स्थानांतरित किया गया है।
सबसे प्रमुख तबादलों में प्रदीप यादव का नाम शामिल है। उन्हें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मथुरा से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय लखनऊ में तैनात किया गया है। राजधानी लखनऊ में उनकी नियुक्ति को विभाग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
परिवहन विभाग में हुए इस फेरबदल का असर आने वाले दिनों में विभागीय कार्यप्रणाली पर देखने को मिल सकता है। नई तैनातियों के बाद जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने, परिवहन सेवाओं की निगरानी बढ़ाने और राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई