15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS: लखनऊ में ‘प्रवास 5 कर्टेन रेज़र’ का आगाज,परिवहन मंत्री बोले- ट्रांसपोर्ट सेक्टर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

SHARE:

लखनऊ,30जून(चौथा प्रहरी)। राजधानी लखनऊ में बुधवार को आयोजित ‘प्रवास 5 कर्टेन रेज़र’ कार्यक्रम में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। होटल ऑर्नेट में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से ट्रांसपोर्ट उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि, व्यवसायी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बस और कार ऑपरेटर्स को एक साझा मंच पर लाना और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था।

लखनऊ में प्रवास 5 कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का उद्घाटन करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
अपने संबोधन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन उद्योग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने संस्था द्वारा बस और कार मालिकों को एक मंच पर लाने के प्रयास की सराहना की और इसके लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार परिवहन उद्योग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश के सबसे अधिक एक्सप्रेसवे विकसित किए गए हैं। इन परियोजनाओं की योजना बनाते समय ट्रांसपोर्टरों की जरूरतों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने महाकुंभ के सफल आयोजन में देशभर के ट्रांसपोर्टरों के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया और उनके प्रयासों की सराहना की।
दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब चालान निस्तारण, आरसी, बीमा और अन्य कई सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हैं। इससे ट्रांसपोर्टरों को सुविधा मिली है और व्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग और ट्रांसपोर्टर एक ही गाड़ी के दो पहियों की तरह हैं। दोनों के सहयोग और बेहतर तालमेल से ही प्रदेश की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम और विधायक राजीव गम्बर भी मौजूद रहे। आयोजन ABCOF और BOCI उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया था। BOCI के अध्यक्ष प्रसन्न पटवर्धन ने संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं राकेश कालरा, अनिल दीक्षित, गुरमीत सिंह तनेजा, माणिक चावला और नरेश ग्रोवर ने उद्योग के सामने मौजूद चुनौतियों और संभावित समाधानों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण ‘येलो प्लेट ऐप’ का लॉन्च रहा। इसे किरण देसाई ने प्रस्तुत किया। आयोजकों के अनुसार यह उत्तर प्रदेश के बस और कार ऑपरेटर्स के लिए एक नई तकनीकी पहल है, जो उद्योग को डिजिटल रूप से और अधिक सक्षम बनाने में मदद कर सकती है।
कार्यक्रम में धर्मराज डी.आर., हर्ष कोटक, सिद्दीक गांधी, राजेश प्रशार, श्रीनिधि के. पाल, महेंद्र लुले, जगदेव सिंह, गुरशरण सिंह, संदीप धूपर, अशोक चौधरी और संदीप सहित बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मंच उद्योग और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करते हैं। साथ ही नई तकनीक और डिजिटल सेवाओं के जरिए परिवहन क्षेत्र को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बनाने में भी मदद मिलती है। आने वाले समय में इससे ट्रांसपोर्ट कारोबार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई