Breaking News
लखनऊ के 14 शहरी स्वास्थ्य केंद्र बने पॉलीक्लिनिक, अब घर के पास मिलेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं यूपी न्यूज: टीईटी से पहले नियुक्त शिक्षकों के समर्थन में उतरे शिक्षक संगठन, 18 जून को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान यूपी न्यूज: योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से 8.88 लाख छात्रों को मदद, प्रयागराज सबसे आगे जेवर एयरपोर्ट के लिए 48 ग्रीन बसों को हरी झंडी, सीएम योगी बोले- हर शहर और गांव तक पहुंचेगी इलेक्ट्रिक परिवहन सेवा यूपी न्यूज: मोदी सरकार के 12 साल: योगी बोले- बदले भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत, यूपी को मिला सबसे बड़ा लाभ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में भव्य आयोजन, लखनऊ और वाराणसी में रहेंगे सीएम योगी
15 Best News Portal Development Company In India

यूपी न्यूज: मोदी सरकार के 12 साल: योगी बोले- बदले भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत, यूपी को मिला सबसे बड़ा लाभ

SHARE:

 (विनय प्रकाश सिंह)

लखनऊ,12जून(चौथा प्रहरी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों की सेवा के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोगभवन के सभागार में मीडिया से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में बदलाव देखा है। उन्होंने कहा कि देश ने चुनौतियों का सामना करते हुए दुनिया को अपनी क्षमता और सामर्थ्य का एहसास कराया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया से बातचीत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब किसी देश को लोकप्रिय और दूरदर्शी सोच वाला नेतृत्व मिलता है तो उसके परिणाम भी जल्द दिखाई देने लगते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के भारत में बड़ा अंतर देखा जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी बदलते भारत पर गर्व कर सकती है।
योगी ने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने केवल योजनाएं बनते हुए नहीं देखीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी देखा है। उनके मुताबिक पहली बार योजनाओं को जनभागीदारी से जोड़कर बड़े स्तर पर लागू किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, महिला, युवा और किसान को विकास के केंद्र में रखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के इन चार वर्गों को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सुरक्षा देने, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने तथा किसानों के हित में कई कार्यक्रम चलाए गए।

सीएम योगी मंत्रिमंडल के मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने लोकभवन में लगाई गई उपलब्धियां की आउटलेट का अवलोकन किया
योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों परिवारों को पक्का घर मिला है। गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवर की व्यवस्था की गई। उन्होंने मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे युवाओं और नए उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आस्था और अर्थव्यवस्था के बीच बेहतर तालमेल भी देखा है। उनके अनुसार विकास और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के कारण देश में बड़ी संख्या में लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 25 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और इसका सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याओं के कारण चर्चा में रहता था। राज्य के युवाओं को रोजगार और पहचान के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब स्थिति बदल रही है और प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और केंद्र सरकार की योजनाओं ने उत्तर प्रदेश को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में तेजी से काम हुआ है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा विकास, गरीब कल्याण और सुशासन को प्रमुख मुद्दों के रूप में सामने रख रही है। आने वाले समय में भी केंद्र और राज्य सरकारें इन्हीं योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दे सकती हैं। इस दौरान एनडीए घटक दल के नेता डॉक्टर संजय निषाद ओपी राजभर आशीष पटेल के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सभापति मानवेंद्र प्रताप सिंह अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद निदेशक सूचना विशाल सिंह के अलावा सूचना विभाग तथा शासन के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई