Breaking News
यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड पर सख्त हुए सीएम योगी, घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता यूपी न्यूज:प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आधार- परिवहन आयुक्त यूपी न्यूज:जनता दर्शन में सख्त दिखे मुख्यमंत्री योगी,अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश यूपी न्यूज: कम बारिश की आशंका पर सतर्क हुई सरकार, सीएम योगी बोले- पानी की एक भी बूंद बर्बाद न हो यूपी न्यूज: सरकार के नौ साल दलित सशक्तीकरण के लिए स्वर्णिम काल: डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल यूपी न्यूज: योग दिवस पर यूपी के परिषदीय स्कूलों में रिकॉर्ड भागीदारी, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
15 Best News Portal Development Company In India

हेमवती नंदन बहुगुणा पुण्यतिथि: CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

SHARE:

 

लखनऊ, 17 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बहुगुणा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया और उन्हें प्रदेश के विकास का एक मजबूत स्तंभ बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा न केवल एक लोकप्रिय राजनेता थे, बल्कि वे एक कुशल प्रशासक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और प्रशासनिक कार्यशैली में पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता दी।

हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि बहुगुणा जी का जन्म तत्कालीन उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) के पौड़ी जनपद के एक साधारण परिवार में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज का रुख किया। छात्र जीवन के दौरान ही वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए और एक सक्रिय छात्र नेता के रूप में उभरे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान प्रयागराज में छात्र नेता के रूप में बहुगुणा जी को गिरफ्तार भी किया गया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और प्रदेश सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री तथा केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बहुगुणा जी ने सामाजिक जन-जागरूकता को बढ़ाने और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कई विकासपरक योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिला।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि बहुगुणा जी द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने प्रयागराज को एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आमजन के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक जय देवी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बहुगुणा जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित एक आदर्श नेता बताया।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई