Breaking News
चौथा प्रहरी: भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स के लिए नए मंच की पहल, संजय राय बने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौथा प्रहरी: राम मंदिर चढ़ावा मामले में जवाबदेही पर उठे सवाल,कोषाध्यक्ष की भूमिका पर भी चर्चा चौथा प्रहरी: जेवर में 6,785 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग चौथा प्रहरी: प्रदेश में 35 स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के जरिए 2.80 लाख से ज्यादा वाहनों का फिटनेस प्रमाणन चौथा प्रहरी: यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग, प्रयागराज में दी गई तहरीर चौथा प्रहरी: आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, SIT रिपोर्ट आते ही शुरू हुई कार्रवाई: देवरिया में बोले मुख्यमंत्री योगी
15 Best News Portal Development Company In India

99% अंक लाकर चमकी आयुषी ठाकुर, अब गांव के बच्चों को पढ़ाने का सपना

SHARE:

99 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद सम्मानित होती छात्रा आयुषी ठाकुर

अयोध्या,13मई(चौथा प्रहरी)। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम आने के बाद अवध इंटरनेशनल स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूल की छात्रा आयुषी ठाकुर ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षक और स्कूल प्रबंधन सभी बेहद खुश हैं।

आयुषी ठाकुर के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। माता शैलजा और पिता जय हिंद लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। आयुषी ने भी भविष्य में शिक्षक बनने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वह गांवों में रहने वाले बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुंचाना चाहती हैं ताकि वे भी मुख्यधारा से जुड़ सकें।
आयुषी ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संगीत और पॉलिटिकल साइंस विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए। उनकी मेहनत और लगातार पढ़ाई का ही नतीजा रहा कि उन्होंने जिले में दूसरा स्थान पाया।

99 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद सम्मानित होती छात्रा आयुषी ठाकुर

स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्रेया सिंह ने जीव विज्ञान, आकांक्षा मौर्य ने पॉलिटिकल साइंस, वरदान गुप्ता ने इतिहास तथा मोहम्मद फरहान अहमद और शगुन सिंह ने संगीत विषय में पूरे अंक हासिल किए। इस वर्ष विद्यालय से 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के संरक्षक अतुल सिंह, अध्यक्ष शांतनु सिंह, संरक्षक कविता सिंह और प्रधानाचार्य विष्णु मौजूद रहे।
विद्यालय के संरक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की वजह से विद्यालय लगातार अच्छे परिणाम दे रहा है।
वहीं निदेशक कविता सिंह ने कहा कि बच्चों की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को भी इस सफलता का बड़ा कारण बताया।
आयुषी ठाकुर की सफलता अब जिले के दूसरे छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए उनका सपना आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई