15 Best News Portal Development Company In India

Ayodhya news: अयोध्या परिवहन कार्यालय को मिला नया भवन, उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह ने किया उद्घाटन

SHARE:

अयोध्या में परिवहन विभाग के नए भवन का उद्घाटन करते उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह

अयोध्या,17जून(चौथा प्रहरी)। जिले के संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को नया भवन मिल गया है। बुधवार को उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने अपने नए कक्ष में कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अयोध्या में परिवहन विभाग के नए भवन का उद्घाटन करते उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ हुई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए भवन का निरीक्षण किया। उद्घाटन के अवसर पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर जोनल राजकुमार सिंह ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान नए जोन के नये भवन में काम करने का अवसर मिला है, जो विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नए भवन के शुरू होने से विभागीय कार्यों के संचालन में और अधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने भवन के लिए उपयुक्त स्थान चयन करने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. आर.पी. सिंह की सराहना की। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मोटरयान निरीक्षक राजीव कुमार और पूरी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सका है।
कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विश्वजीत प्रताप सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. आर.पी. सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गुलाबचंद, पीटीओ राजेश कुमार तथा मोटरयान निरीक्षक राजीव कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्रधान सहायक शिवकुमार शुक्ला,लवकुश सिंह सरवर जावेद, अनुराग सोनकर, निखिल वर्मा,अतुल मौर्य,रविंद्र सिंह और अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विभागीय अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नया भवन प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायक होगा। साथ ही आम नागरिकों को भी अधिक सुविधाजनक वातावरण में सेवाएं मिल सकेंगी। आने वाले समय में यह भवन परिवहन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनसेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई