लखनऊ,04 जुलाई(चौथा प्रहरी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन शनिवार को पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंचे। उनके प्रथम आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचकर बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान योगी सरकार के कई मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी आदि उपस्थित रहे।

नितिन नबीन के बीजेपी का नेशनल प्रेसिडेंट राष्ट्रीय बनने के बाद यह उनका यूपी में उनका प्रथम आगमन है। माना जा रहा है कि इसी वजह से पार्टी संगठन ने उनके स्वागत को खास महत्व दिया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से परिचय भी कराया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, संजय सेठ, ब्रजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और पार्टी संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी एयरपोर्ट पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर नितिन नबीन के स्वागत का संदेश भी साझा किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत की धरती बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का पहला दौरा संगठन की आगामी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को लेकर भी इस दौरे के संकेत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के चलते भाजपा में मिशन 2027 के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा पैदा करने के साथ उत्साह उत्पन्न करने के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि उनके पार्टी संघात्मक रूप से मजबूत हो इसलिए उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष से नवाजा गया है।
पार्टी के भीतर भी इस दौरे को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में है।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





