15 Best News Portal Development Company In India

महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा: डॉ. नीरज सिंह

SHARE:

महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह

लखनऊ में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

लखनऊ,09 मई (चौथा प्रहरी)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने पहुंचकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने कभी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा से समझौता नहीं किया।
डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को महाराणा प्रताप के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र प्रेम से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के प्रति समर्पण की भावना ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह बब्बू भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाना जरूरी है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भारतीय क्षत्रिय समाज और राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं और समाज के बीच इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। सामाजिक संगठनों का मानना है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देशभक्ति और स्वाभिमान की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854