15 Best News Portal Development Company In India

कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा आधुनिक अधिवक्ता चैंबर, डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

SHARE:

अयोध्या में जनता दर्शन के दौरान डीएम द्वारा लोगों की समस्याएं पर निस्तारण के निर्देश

अयोध्या,09मई(चौथा प्रहरी)।जनपद अयोध्या के कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला अधिवक्ता चैंबर निर्माण की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शशांक त्रिपाठी ने न्याय विभाग के प्रमुख सचिव को प्रस्ताव भेजकर दो आधुनिक अधिवक्ता चैंबर भवनों के निर्माण की मांग की है। इससे पहले भी नियोजन विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

अयोध्या कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चैंबर भवन का  प्रस्ताव डीएम ने शासन को भेजा 
जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि वर्तमान समय में कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जगह की कमी के कारण अधिवक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अब स्थायी समाधान की दिशा में पहल की है।
प्रस्ताव के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में दो अलग-अलग बहुमंजिला भवन बनाए जाएंगे। इन्हें ब्लॉक-1 और ब्लॉक-2 नाम दिया गया है। दोनों भवन जी+6 मॉडल पर आधारित होंगे, यानी ग्राउंड फ्लोर के साथ छह मंजिलों का निर्माण प्रस्तावित है। इन भवनों में अधिवक्ताओं के बैठने, फाइलों के रखरखाव और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से न्यायिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि बहुमंजिला चैंबर बनने से अधिवक्ताओं को राहत मिलेगी और कलेक्ट्रेट परिसर में कार्य व्यवस्था भी बेहतर होगी। साथ ही भविष्य में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यह परियोजना काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854