Breaking News
चौथा प्रहरी: भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स के लिए नए मंच की पहल, संजय राय बने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौथा प्रहरी: राम मंदिर चढ़ावा मामले में जवाबदेही पर उठे सवाल,कोषाध्यक्ष की भूमिका पर भी चर्चा चौथा प्रहरी: जेवर में 6,785 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग चौथा प्रहरी: प्रदेश में 35 स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के जरिए 2.80 लाख से ज्यादा वाहनों का फिटनेस प्रमाणन चौथा प्रहरी: यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग, प्रयागराज में दी गई तहरीर चौथा प्रहरी: आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, SIT रिपोर्ट आते ही शुरू हुई कार्रवाई: देवरिया में बोले मुख्यमंत्री योगी
15 Best News Portal Development Company In India

प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस

SHARE:

प्रतीक यादव की फाइल फोटो

लखनऊ,13 मई(चौथा प्रहरी)। राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह राजनीति और यादव परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बॉडी को पंचनामा की प्रक्रिया के लिए अस्पताल में रखा गया।

प्रतीक यादव की फाइल फोटो
प्रतीक यादव की फाइल फोटो

प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। उनकी पत्नी अर्पणा यादव भाजपा की नेता हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं।
फिलहाल मौत की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार और करीबी लोगों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोग भी इस खबर के बाद शोक जता रहे हैं।
प्रतीक यादव सार्वजनिक राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थे, लेकिन यादव परिवार का हिस्सा होने के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते थे। उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों खेमों में शोक का माहौल है।
आने वाले समय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की ओर से जारी बयान के बाद मौत के कारणों को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई