15 Best News Portal Development Company In India

जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- लोगों की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

SHARE:

गोरखपुर,22मई(चौथा प्रहरी)। जनपद में शुक्रवार सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर परिसर में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित को समय पर और संतुष्टिपरक न्याय मिलना चाहिए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में तेजी और पारदर्शिता से काम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील व्यवहार अपनाने की भी हिदायत दी।
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कराया जाए ताकि सरकार की ओर से तुरंत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा सके।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में गोसेवा भी की। उन्होंने गोशाला में जाकर गायों और गोवंश को गुड़ खिलाया। भीषण गर्मी को देखते हुए गोवंश की देखभाल के लिए जरूरी निर्देश भी दिए।
मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों से भी मिले। उन्होंने बच्चों को दुलार किया, आशीर्वाद दिया और चॉकलेट्स बांटीं।
सरकार लगातार जनता दर्शन के जरिए लोगों की शिकायतों को सीधे सुनने और उनका तेजी से समाधान कराने पर जोर दे रही है। इससे आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचाने का मौका मिल रहा है। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम प्रशासनिक जवाबदेही को और मजबूत कर सकते हैं।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854